फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nearly 700 human traffickers nabbed in 2024, 174 kg heroin seized: Assam budget News In Hindi

Assam: 2024 में 700 तस्कर गिरफ्तार, 174 किलोग्राम हेरोइन जब्त; महिलाओं के खिलाफ अपराध में भी सुधार

Tue, 11 Mar 2025 04:02 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 04:02 AM IST
सार

असम की वित्त मंत्री अजंता नियोग ने अपने बजट भाषण में राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर हिमंत सरकार के एक्शन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साल 2024 में 700 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 174 किलोग्राम हेरोइन समेत 21,000 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराधों में असम की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है,

विज्ञापन
Nearly 700 human traffickers nabbed in 2024, 174 kg heroin seized: Assam budget News In Hindi
असम की वित्त मंत्री अजंता नियोग ने पेश किया राज्य बजट - फोटो : एक्स@AjantaNeog

विस्तार

असम सरकार ने सोमावर को 2025-26 के लिए राज्य वार्षिक बजट पेश किया गया। इसमें मुख्य रूप से राज्य सरकार ने 2024 के दौरान राज्य में महत्वपूर्ण अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जानकारी दी। बजट पेश करते हुए असम वित्त मंत्री अजंता नियोग ने कहा कि साल 2024 में 700 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 174 किलोग्राम हेरोइन समेत 21,000 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिससे संगठित अपराधों को करारा झटका लगा है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री अजंता नियोग ने दी जानकारी
वित्त मंत्री नियोग ने बताया कि असम पुलिस ने 450 से अधिक मानव तस्करी के मामले दर्ज किए और लगभग 900 पीड़ितों को बचाया। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की पहलों से महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सुधार की बात पर जोर दिया। मंत्री ने क्राइम इन इंडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में असम की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो 2021 में 7वें स्थान से बढ़कर 2023 में 14वें स्थान पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


निजुत मोइना योजना का भी किया जिक्र
वित्त मंत्री ने निजुत मोइना योजना की बात की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साल लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक योजना शुरू की थी, जिसके तहत कक्षा 11 की छात्राओं को 1,000 रुपये, पहले साल के स्नातक छात्रों को 1,250 रुपये और पहले साल के स्नातकोत्तर और बीएड छात्रों को 10 महीने तक हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के बारे में बजट भाषण में वित्त मंत्री अजंता नियोग ने कहा कि इस साल योजना का विस्तार किया जाएगा और अब यह योजना 4.3 लाख लड़कियों तक पहुंचेगी। इसका उद्देश्य लड़कियों को शिक्षा में मदद और प्रोत्साहन देना है।

मुख्यमंत्री 'संतुष्ट मोइना योजना' पर भी डाला प्रकाश
साथ ही वित्त मंत्री नियोग ने 'मुख्यमंत्री संतुष्ट मोइना' योजना की सफलता के बारे में भी बताया। इस योजना के तहत 1.8 लाख लड़कियों को लाभ हुआ और 2025-26 में इस योजना को 4.3 लाख लड़कियों तक विस्तार दिया जाएगा। इसके साथ ही, लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 391 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया है।

सामाजिक एकीकरण के लिए 98 करोड़ रुपये आवंटन पर जोर
इसके अलावा, असम सरकार ने उग्रवादियों के पुनर्वास और सामाजिक-आर्थिक एकीकरण के लिए 98 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। बोडोलैंड क्षेत्र में उग्रवाद की समस्याओं को देखते हुए 30 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजटीय प्रावधान किया गया है। साथ ही बजट भाषण में वित्त मंत्री अजंता नियोग ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने सुरक्षा और पुलिस विभाग के बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए 100 नए पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं। साथ ही  162 नए पुलिस स्टेशन पर काम जारी है। 2025-26 के लिए गृह विभाग को 8,291 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed