फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nearly 7 lakh jobs will be lost in IT sector according to HFS report

ऑटोमेशन खा जाएगी लाखों आईटी नौकरियां, रिपोर्ट में आया सामने

Fri, 08 Sep 2017 04:25 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली  
एजेंसी/ नई दिल्ली   Updated Fri, 08 Sep 2017 04:25 AM IST
विज्ञापन
nearly 7 lakh jobs will be lost in IT sector according to HFS report
ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के कारण 2022 तक भारत के आईटी और बीपीओ उद्योग में कम दक्षता वाले करीब सात लाख कामगार अपनी नौकरियां गंवा सकते हैं। यह बात एक अमेरिकी रिसर्च कंपनी एचएफएस रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में कही है। यह हालांकि हर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस अवधि में मध्यम और उच्च दक्षता वाली नौकरियों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को व्यापक रूप से अपनाए जाने के कारण देश के आईटी और बीपीओ सेवा क्षेत्र में कम दक्षता वाले कामगारों की संख्या 2016 के 24 लाख से घटकर 2022 में 17 लाख पर आ सकती है। 
विज्ञापन


हालांकि इसी दौरान देश के आईटी व बीपीओ क्षेत्र में मध्यम दक्षता वाली नौकरियों की संख्या लाख से बढ़कर 10 लाख तक पहुंच सकती है, जबकि उच्च दक्षता वाली नौकरियों की संख्या 3,20,000 से बढ़कर 5,10,000 हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल वैश्विक स्तर पर भी है, जहां कम दक्षता वाली आईटी व बीपी नौकरियों में 31 फीसदी गिरावट होने की आशंका है और मध्यम दक्षता वाली नौकरियों में 13 फीसदी वृद्घि होने तथा उच्च दक्षता वाली नौकरियां 57 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।


सभी क्षेत्रों को मिलाकर देखा जाए तो ऑटोमेशन के कारण देश के आईटी व बीपीओ क्षेत्र में करीब साढ़े चार लाख नौकरियां घटेंगी और यह संख्या आलोच्य अवधि में 36.5 लाख से घटकर 32 लाख तक आ सकती है। वहीं, वैश्विक स्तर पर आईटी व बीपीओ क्षेत्र में यह संख्या 7.5 फीसदी तक घट सकती है। और इसकी सर्वाधिक मार भारत, अमेरिका व ब्रिटेन पर पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed