फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA vs Opposition: 38 parties to attend NDA meeting Tuesday and 26 attend to opposition party

NDA vs Opposition: किस पक्ष को कितने और किस दल का समर्थन; यहां जानें आज होने वाली बैठकों में कौन होगा शामिल

Tue, 18 Jul 2023 10:21 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 18 Jul 2023 10:21 AM IST
सार

NDA vs Opposition: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में होने वाली एनडीए बैठक में 35 से अधिक दल शामिल होंगे। वहीं, बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक पर वार करते हुए इसकी एकता को खोखला और स्वार्थ से भरा बताया। 

विज्ञापन
NDA vs Opposition: 38 parties to attend NDA meeting Tuesday and 26 attend to opposition party
एनडीए बनाम विपक्षी एकता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीति में मंगलवार यानी आज का दिन अहम है। एक तरफ पक्ष तो दूसरी तरफ विपक्ष की बैठक होनी है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 38 दलों के साथ मिलने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी तरफ, विपक्षी एकता को 26 दलों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि कौन सा दल किस गठबंधन को मजबूत बनाएगा। 

विज्ञापन

एनडीए को बताया आदर्श गठबंधन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को देश की ‘सेवा और मजबूत’ करने के लिए आदर्श गठबंधन बताया। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में एनडीए के दायरे और पहुंच में वृद्धि का भी दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में होने वाली एनडीए बैठक में 38 दल शामिल होंगे। वहीं, विपक्ष की बैठक पर वार करते हुए इसकी एकता को खोखला और स्वार्थ से भरा बताया।

विज्ञापन

एक दिन बैठक होना महज संयोग!
हालांकि, एनडीए की लंबे समय के बाद होने वाली बैठक उसी दिन हो रही है, जब बेंगलुरु में विपक्ष दल एकजुट होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि संयोगवश, जैसे ही विपक्ष बेंगलुरु में अपनी बातचीत समाप्त करेगा, एनडीए की बैठक शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए सभा में शामिल होने वाले दल 

  1. भारतीय जनता पार्टी
  2. शिंदे गुट वाली शिवसेना 
  3. एनसीपी (अजित पवार समूह)
  4. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति कुमार पारस गुट)
  5. ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) 
  6. अपना दल (सोनेलाल)
  7. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)
  8. एनडीपीपी (नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी)
  9. एजेएसयू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) 
  10. एसकेएम (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा)
  11. नागा पीपुल्स फ्रंट, नागालैंड
  12. असम गण परिषद (अगप)
  13. प्रहार जनशक्ति पार्टी
  14. जजपा (जननायक जनता पार्टी)
  15. आरपीआई (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया)
  16.  एमएनएफ (मिजो नेशनल फ्रंट) 
  17. तमिल मनीला कांग्रेस
  18. राष्ट्रीय समाज पक्ष
  19. आईपीएफटी (इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा)
  20. पीएमके (पट्टली मक्कल काची)
  21. एमजीपी (महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी)
  22. जन सुराज्य शक्ति पार्टी 
  23. कुकी पिपुल्स गठबंधन
  24. निषाद पार्टी
  25. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (मेघालय)
  26. हिल स्टेट पिपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
  27. यूपीपीएल (यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल, असम)
  28. अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस
  29. शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त, दढियाल)
  30. ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस
  31. जन सेना पार्टी 
  32. हरियाणा लोकहित पार्टी
  33. भारत धर्म जन सेवा 
  34. केरल कामराज कांग्रेस
  35. पुथिया तमिलगम
  36. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान)
  37. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM)
  38. गोरख नेशनल लिब्ररेशन फ्रंट

ये दल होंगे विपक्षी एकता की बैठक में शामिल

  • कांग्रेस 

  • शरद पवार वाले गुट की एनसीपी 

  • तृणमूल कांग्रेस

  • आम आदमी पार्टी

  • जनता दल (यूनाइटेड)

  • राष्ट्रीय जनता दल

  • शिवसेना (यूबीटी)

  • समाजवादी पार्टी 

  • राष्ट्रीय लोक दल

  • अपना दल (कामेरावाड़ी)

  •  मनिथानेया मक्कल काची (एमएमके)

  •  मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके)

  •  कोंगु देसा मक्कल काची (केडीएमके)

  •  विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके)

  •  रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी)

  •  ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक

  •  इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 

  •  केरल कांग्रेस (जोसेफ)

  •  केरल कांग्रेस (मणि)

इन पार्टियों के अलावा भी कई और अन्य बेंगलुरु में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed