फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA Parliamentary Party Meeting, 'Mangal Milan': PM Modi other leaders of NDA at the GMC Balayogi Auditorium

Mangal Milan: NDA की बैठक में बोले पीएम मोदी- हम छात्रों के साथ हैं; नीट पेपर लीक पर सख्त सजा देने की कही बात

Tue, 21 Jul 2026 10:50 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Tue, 21 Jul 2026 10:50 AM IST
सार

PM Modi In NDA Parliamentary Party Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और नीट जैसी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होना राष्ट्रीय चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
NDA Parliamentary Party Meeting, 'Mangal Milan': PM Modi other leaders of NDA at the GMC Balayogi Auditorium
नीट पेपर लीक पर बोले पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी प्रमुख दलों के सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक के दौरान संसद के मानसून सत्र की रणनीति, सरकार के विधायी एजेंडे और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही एनडीए के सभी सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय और सदन में एकजुट होकर सरकार का पक्ष रखने पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन

 


यह भी पढ़ें- Mallikarjun Kharge Birthday: 84 साल के हुए मल्लिकार्जुन खरगे, PM मोदी समेत देश के तमाम नेताओं ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए की बैठक में क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सरकार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बैठक के बाद यह जानकारी दी। रिजिजू के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा कि नीट पुनर्परीक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए बिना किसी देरी के परिणाम घोषित किए गए। प्रधानमंत्री ने बैठक में यह भी बताया कि पेपर लीक की घटना सामने आते ही सरकार ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल लोगों को जेल भेजा गया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त व्यवस्था की गई है।

एफटीए पर किसानों के हितों का भरोसा
किरेन रिजिजू के अनुसार, प्रधानमंत्री ने विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) का भी उल्लेख किया। उन्होंने सांसदों को भरोसा दिलाया कि किसी भी एफटीए में किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों का कल्याण है और हर व्यापार समझौता देश और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

सीजेपी के प्रदर्शन के बीच आया बयान
किरेन रिजिजू का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कथित नीट-यूजी 2026 पेपर लीक को लेकर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। सोमवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। वहीं, संसद की ओर निकाले गए मार्च के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया था।


यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति की विदेश यात्रा: सफल मोल्दोवा दौरा कर उत्तरी मैसेडोनिया पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, पहली भारतीय मेहमान

'मंगल मिलन' बैठक रही बेहद उपयोगी
किरेन रिजिजू ने कहा कि एनडीए संसदीय दल की बैठक काफी उपयोगी रही। प्रधानमंत्री ने सांसदों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया और पिछले कुछ महीनों में देश की उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि बैठक में हाल ही में राज्यसभा पहुंचे नए सांसदों, जिनमें नितिन नवीन भी शामिल हैं, का स्वागत किया गया। वहीं, एनडीए की संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, यह बहुत अच्छा 'मिलन' था।
 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed