MPs Dinner: पीएम आवास पर विशेष रात्रि भोज में NDA सांसद शामिल, रिजिजू बोले- पूरे समय पारिवारिक माहौल बना रहा
MPs Dinner: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एनडीए के सांसदों को विशेष रात्रि भोज के लिए निमंत्रण दिया गया। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री आवास पर एनडीए के तमाम सांसदों ने इसमें शिरकत की है। वहीं इसे लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक पोस्ट में कहा- पूरे समय पारिवारिक माहौल बना रहा।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के सांसदों के साथ मिलकर भारत की विकास यात्रा को और मजबूत करने का संकल्प लिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, 'एनडीए परिवार सुशासन, राष्ट्रीय विकास और क्षेत्रीय आकांक्षाओं के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। हम मिलकर आने वाले वर्षों में देश की विकास यात्रा को सशक्त बनाने का काम जारी रखेंगे।'
रात्रिभोज में एनडीए के तमाम सांसद हुए शामिल
इस रात्रिभोज में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री आवास पर एनडीए के सांसदों पहुंचे। संसद के जारी शीतकालीन सत्र के दौरान तालमेल को मजबूत करने, सहभागिता बढ़ाने और सदन की रणनीति को सुव्यवस्थित करने की कोशिशों के तहत इस विशेष रात्रि भोज का आयोजन किया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक रात्रिभोज बैठक का मकसद गठबंधन सहयोगियों के बीच विचारों के खुले और रचनात्मक आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करना है। उम्मीद है कि इससे प्रधानमंत्री को विधायी प्राथमिकताओं पर चर्चा करने, सत्र के लिए सरकार के व्यापक एजेंडे की समीक्षा करने और एनडीए के सामूहिक राजनीतिक रोडमैप को मजबूत करने का मौका मिलेगा।
गठबंधन के सभी घटक दलों के वरिष्ठ मंत्रियों, सदन के नेताओं और सांसदों के इस संवाद में हिस्सा लिया। इस दौरान चर्चा में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम सहित पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श की उम्मीद जताई गई।
पूरे समय पारिवारिक माहौल बना रहा- रिजिजू
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट किया, 'पूर्वोत्तर से एनडीए सांसद और कुछ बेहद प्रतिष्ठित सांसद प्रधानमंत्री आवास के लिए बस से रवाना हुए। हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने एनडीए सांसदों के लिए लोक कल्याण मार्ग स्थित 7 नंबर के होटल में रात्रिभोज का आयोजन किया। पूरे समय पारिवारिक माहौल बना रहा।'
NDA MPs from North-East and some of very distinguished MPs riding a bus to Prime Minister's residence. We are extremely grateful to hon’ble PM @narendramodi ji for hosting dinner at 7, Lok Kalyan Marg for the NDA MPs.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) December 11, 2025
A family atmosphere throughout. pic.twitter.com/c5DKapFRV0
अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने सांसदों को विशेष रात्रि भोज के लिए आमंत्रण पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने भरोसे के साथ कहा कि अगला रात्रि भोज 2026 के पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद आयोजित किया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा, 'बिहार में बंपर ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने हमें आमंत्रित किया है। अब बिहार के बाद अगला भोज बंगाल की जीत के बाद होगा।' ठाकुर ने कहा, 'प्रधानमंत्री की यह खूबी है कि वे न केवल लोगों से मिलते हैं बल्कि उनसे प्रतिक्रिया भी लेते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के पास जो संवाद कौशल है, शायद दुनिया के किसी अन्य नेता में नहीं है।' वहीं, भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, 'इससे बेहतर क्या हो सकता है कि प्रधानमंत्री ने हमें आमंत्रित किया है और हम उनके आवास पर जा रहे हैं। यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। हम उनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं।'
एनसीपी और शिवसेना सांसदों ने दी प्रतिक्रिया
एनसीपी सांसद प्रफुल पटेल ने इस कार्यक्रम पर कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए के सभी सांसदों को अपने आवास पर सादर आमंत्रित किया...उन्होंने सभी से बातचीत की, उनका अभिवादन किया...हमने उनसे घरेलू माहौल में बातचीत की...यह हमारे लिए एक अविस्मरणीय क्षण था।' शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एनडीए सांसदों को अपने आवास पर बुलाए जाने के बारे में कहा कि यह एक अनूठा अनुभव था।'
|
|
अन्य वीडियो