फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA ended in Modi regime, after shiv sena Akali Dal also removed

मोदी के बवंडर में खत्म हो गई एनडीए, अकाली दल के रूप में आखिरी स्तंभ भी हटाः शिवसेना

Mon, 28 Sep 2020 07:01 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 28 Sep 2020 07:01 PM IST
सार

शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना में आखिरी स्तंभ शीर्षक के तहत प्रकाशित संपादकीय में लिखा है कि जब प्रकाश सिंह बादल ने एनडीए से नाता तोड़ा तो उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया...

विज्ञापन
NDA ended in Modi regime, after shiv sena Akali Dal also removed
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कृषि विधेयकों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने पर शिवसेना ने भाजपा पर निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा कि जिन कारणों से एनडीए की स्थापना हुई थी वे कारण मोदी के बवंडर में नष्ट हो गए। क्या एनडीए का अब भी कोई वजूद है। जो अब भी गठबंधन में हैं क्या उनका हिंदुत्व से कुछ लेना-देना है।

विज्ञापन


शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना में आखिरी स्तंभ शीर्षक के तहत प्रकाशित संपादकीय में लिखा है कि जब प्रकाश सिंह बादल ने एनडीए से नाता तोड़ा तो उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया। चलो अच्छा हुआ की तर्ज पर सिमरनजीत कौर का केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। फिलहाल, एनडीए का आखिरी स्तंभ अकाली दल भी हट गया है। पंजाब और महाराष्ट्र मर्दाना तेवर वाले राज्य हैं। शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना वीरता और बहादुरी का चेहरा है। अब जब कुछ ने गठबंधन को राम-राम कर दिया है। इसलिए अब एनडीए में राम नहीं हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने गंवा दिए दो शेर

शिवसेना ने मुखपत्र में लिखा है कि साल 1995-96 में कांग्रेस के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत गठबंधन बनाने के लिए एनडीए का गठन किया गया था। गठबंधन में कई उतार-चढ़ाव आए। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने दो आम चुनाव जीते। आज कई राज्यों में भाजपा की सत्ता है। केंद्र सरकार की सत्ता हाथ में है। भाजपा ने सत्ता का किला भले ही जीत लिया लेकिन एनडीए के दो शेरों (शिअद-शिवसेना) को गंवा चुकी है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर हिंदुत्व निस्तेज होती दिख रही है। अब क्या नए सूर्य का उदय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed