फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCRB Report: Crime against nation decreased, Andhra Pradesh registered highest number of sedition cases

NCRB Report : राष्ट्र के खिलाफ अपराध घटे, आंध्र प्रदेश में राजद्रोह के सबसे ज्यादा केस दर्ज

Fri, 02 Sep 2022 06:53 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 02 Sep 2022 06:53 AM IST
विज्ञापन
NCRB Report: Crime against nation decreased, Andhra Pradesh registered highest number of sedition cases
NCRB report 2021 - फोटो : अमर उजाला

भारत में पिछले साल ‘राष्ट्र के खिलाफ अपराध’ में गिरावट आई है। इस दौरान राजद्रोह, शासकीय गोपनीयता अधिनियम और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून के उल्लंघन समेत कुल 5,164 मामले दर्ज हुए। यानी देश में हर दिन ऐसे 14 अपराध हुए। इससे पहले, इस श्रेणी में 2020 में 5,613 और 2019 में 7,656 मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन


यह जानकारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की भारत में अपराध-2021 रिपोर्ट में सामने आई है। इसके मुताबिक, 2021 में 5,164 के अलावा, पहले से लंबित 8,600 मामलों की जांच आगे बढ़ाई गई और तीन मामलों को जांच के लिए फिर से दोबारा खोला गया। इस तरह पिछले साल इन अपराधों के लंबित मामलों की कुल संख्या बढ़कर 13,767 हो गई।
विज्ञापन


यूपी में 1,862 तो तमिलनाडु में 654 मामले
n राष्ट्र के खिलाफ अपराध के सर्वाधिक 1,862 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए, जो 2020 में 2,217 और 2019 में 2,107 थे।
nयूपी के बाद तमिलनाडु (654), असम (327), जम्मू-कश्मीर (313) और पश्चिम बंगाल (274) का स्थान रहा और दिल्ली में ऐसे 18 मामले सामने आए। देशभर में इनमें आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल करने की दर 78% रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में राजद्रोह के तीन मामले
राजद्रोह के सबसे ज्यादा मामले आंध्र प्रदेश (29) में इसके बाद मणिपुर व नगालैंड (सात-सात), हरियाणा (पांच), दिल्ली (चार) व यूपी तथा असम (तीन-तीन) में दर्ज किए गए।

जम्मू-कश्मीर में यूएपीए के सर्वाधिक केस
यूएपीए के सबसे ज्यादा के जम्मू-कश्मीर (289) में मिले। इसके बाद मणिपुर (157), असम (95), झारखंड (86), यूपी (83) और दिल्ली (5) का नंबर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed