{"_id":"68dccf996d59dae65c07cadc","slug":"ncrb-crime-data-updates-11-police-personnel-killed-in-manipur-in-2023-by-riotous-mobs-mumbai-highest-economic-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCRB: मणिपुर में 2023 में दंगाई भीड़ ने 11 पुलिसकर्मियों की हत्या की; मुंबई में सबसे ज्यादा आर्थिक धोखाधड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NCRB: मणिपुर में 2023 में दंगाई भीड़ ने 11 पुलिसकर्मियों की हत्या की; मुंबई में सबसे ज्यादा आर्थिक धोखाधड़ी
Wed, 01 Oct 2025 12:22 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:22 PM IST
सार
आर्थिक अपराध के मामले में मुंबई के बाद हैदराबाद का स्थान है जहां आर्थिक अपराधों के 5,728 मामले दर्ज किए गए, जबकि जयपुर में 5,304 मामले दर्ज हुए।
विज्ञापन
एनसीआरबी के आंकड़ें जारी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में मणिपुर में दंगाई भीड़ ने 11 पुलिसकर्मियों की हत्या की। मणिपुर मई 2023 से जातीय हिंसा की चपेट में है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल मणिपुर में चरमपंथियों द्वारा कुल 24 नागरिकों की हत्या की गई। रिपोर्ट में कहा गया है, '2023 में ड्यूटी पर 15 पुलिसकर्मियों की हत्या हुई, जिनमें से 11 दंगाई भीड़ द्वारा मारे गए।'
मणिपुर में हिंसक अपराध के 14 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए
मणिपुर में चरमपंथियों/विद्रोहियों द्वारा गोलीबारी में 24 नागरिक मारे गए, जो 2023 में देश में सबसे ज्यादा है। राज्य में 14,427 हिंसक अपराध दर्ज हुए, जो पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे ज्यादा हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, साल 2023 में पुलिस लाठीचार्ज में छह लोगों की मौत हुई। रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर की अदालतों द्वारा 2023 में 247 मामले सुनवाई के लिए भेजे गए, जबकि पिछले वर्षों के 5,594 मामले लंबित हैं। मई 2023 से मणिपुर में कुकी और मैतेई के बीच जातीय हिंसा में 260 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
आर्थिक धोखाधड़ी के मामले सबसे ज्यादा मुंबई में
एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में साल 2023 में आर्थिक अपराध के 6,476 मामले दर्ज हुए , जो देश के महानगरों की सूची में सबसे ज्यादा हैं। हालांकि, 2022 में मुंबई में दर्ज आर्थिक अपराधों की संख्या की तुलना में, 2023 में ऐसे मामलों में गिरावट देखी गई। आंकड़ों के अनुसार, 2021 और 2022 में क्रमशः 5,671 और 6,960 ऐसे मामले दर्ज किए गए, लेकिन 2023 में यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 484 मामलों कम रहा।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध के मामले में मुंबई के बाद हैदराबाद का स्थान है जहां आर्थिक अपराधों के 5,728 मामले दर्ज किए गए, जबकि जयपुर में 5,304 मामले दर्ज हुए। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र का ग्राफ पिछले कुछ वर्षों में ऊपर की ओर बढ़ा है। 2023 में ऐसे अपराध 19,803 दर्ज किए गए, जबकि 2022 में 18,729 और 2021 में 15,550 मामले दर्ज किए गए। राजस्थान 27,675 वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों के साथ पहले स्थान पर था, जबकि तेलंगाना 26,321 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर था। महाराष्ट्र इन दोनों राज्यों के बाद तीसरे स्थान पर रहा।
ये भी पढ़ें- NCRB: साल 2023 में देश में महिलाओं के खिलाफ 4.5 लाख अपराध दर्ज हुए, इन राज्यों में हालात ज्यादा खराब
साइबर अपराध के महाराष्ट्र में आठ हजार मामले दर्ज हुए
साइबर अपराध के मामले में, महाराष्ट्र में 8,103 मामले दर्ज किए गए और वह चौथे स्थान पर रहा। कर्नाटक 2023 में 21,889 मामलों के साथ पहले स्थान पर था। रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2023 में 17,631 साइबर अपराध के मामलों के साथ बंगलूरू पहले स्थान पर रहा, जबकि 4,855 मामलों के साथ हैदराबाद दूसरे स्थान पर है। मुंबई में 2023 में साइबर अपराध के 4,131 मामले दर्ज किए गए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन