{"_id":"629b1c2b1756f23acb3475a3","slug":"ncpcr-sought-explanation-from-hyderabad-police-over-delay-in-fir-in-gang-rape-of-a-17-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCPCR: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने देरी से दर्ज की एफआईआर, बाल संरक्षण आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NCPCR: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने देरी से दर्ज की एफआईआर, बाल संरक्षण आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण
Sat, 04 Jun 2022 02:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Jun 2022 02:30 PM IST
सार
आयोग ने कहा, नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना 28 मई की है, लेकिन इस मामले में एफआईआर तीन दिन बाद 31 मई को दर्ज की गई। यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हैदराबाद में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में देरी से एफआईआर दर्ज करने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नाराज हो गया है। आयोग ने हैदराबाद पुलिस को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग के अधिकारियों ने कहा, यह चिंता का विषय है इसलिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पांच लोगों ने किया था दुष्कर्म
मामला 28 मई का है। एक 17 वर्षीय युवती एक पब में हुई पार्टी में शामिल हुई थी। इसके बाद पांच लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों में तीन किशोर भी शामिल हैं। आयोग ने कहा, घटना 28 मई की है, लेकिन इस मामले में एफआईआर तीन दिन बाद 31 मई को दर्ज की गई, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन
पब के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश
बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पुलिस अधिकरियों को पब के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयोग का कहना है कि नाबालिग युवती को पब में प्रवेश की अनुमति देने के आरोप में पब संचालकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। आयोग ने पुलिस से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जांच के दौरान पीड़िता की पहचान उजागर न हो।
विज्ञापन
31 मई को पिता ने की थी शिकायत
वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 31 मई को लड़की के पिता ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि युवती के साथ छेड़छाड़ हुई है। दरअसल, युवती उस वक्त सदमे में थी और वह यह बताने की स्थिति में नहीं थी कि उसके साथ क्या हुआ है। इस मामले में अब तक तीन लोगों काे गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो नाबालिग हैं।