फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCPCR for NIA probe into use of children in communal protests over Prophet remarks

NCPCR: बाल अधिकार आयोग ने सांप्रदायिक प्रदर्शनों में बच्चों के इस्तेमाल पर एनआईए जांच का समर्थन किया, ये है मामला

Sat, 18 Jun 2022 03:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 18 Jun 2022 03:50 PM IST
सार

बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली इस संस्था ने अपील की है कि जिन राज्यों में सांप्रदायिक दंगें देखें है, वहां हिंसा में बच्चों के इस्तेमाल पर एनआईए की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
NCPCR for NIA probe into use of children in communal protests over Prophet remarks
एनसीपीसीआर

विस्तार

राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (एनसीपीसीआर) ने शनिवार को पैगंबर को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के मुद्दे पर प्रदर्शन में बच्चों के इस्तेमाल पर चिंता जताई। आयोग ने इस सांप्रदायिक प्रदर्शनों में बच्चों के आने के मामले में एनआईए की जांच का भी समर्थन किया। 
विज्ञापन


बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली इस संस्था ने अपील की है कि जिन राज्यों में सांप्रदायिक दंगें देखें है, वहां हिंसा में बच्चों के इस्तेमाल पर एनआईए की जांच होनी चाहिए। आयोग ने कहा कि प्रदर्शन में बच्चों का इस्तेमाल संदिग्ध संस्थानों का कारनामा हो सकता है। 
विज्ञापन


एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने एक ट्वीट में कहा, "देश में पिछले सप्ताह हुई साम्प्रदायिक हिंसा में बच्चों का उपयोग व दंगाइयों द्वारा खुद के बचाव के लिए बच्चों को आगे करने के मामले संदिग्ध संगठनों द्वारा समन्वित संचालित हो सकते हैं। राज्य सरकारों से आग्रह किया गया है कि वे एनआईए द्वारा जांच हेतु केंद्र सरकार को अनुशंसा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 10 जून को देशभर के कई हिस्सों में भाजपा के दो प्रवक्ताओं के विवादित बयान पर हिंसा भड़क उठी थी। जिन राज्यों में हिंसा हुई थी, उनमें उत्तर प्रदेश से लेकर झारखंड तक शामिल थे। इन संगठनों की मांग थी कि पुलिस भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को गिरफ्तार कर उन पर कठोर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed