फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCPCR Chairperson Priyank Kanoongo write a complaint to delhi government for violating covid protocol for deshbhakti curriculum video shoot

केजरीवाल से नाराज NCPCR: बच्चों संग वीडियो शूट पर बाल अधिकार आयोग ने कोविड प्रोटोकॉल को लेकर उठाए सवाल

Thu, 14 Oct 2021 04:24 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 14 Oct 2021 04:24 PM IST
सार

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो की तरफ से दिल्ली सरकार को एक शिकायती पत्र लिखा गया है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के दौरान इस तरह की वीडियो की शूटिंग करना केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन है। आयोग ने इसे जूविनाइल जस्टिस एक्ट 2015 के तहत अनुचित माना है...

विज्ञापन
NCPCR Chairperson Priyank Kanoongo write a complaint to delhi government for violating covid protocol for deshbhakti curriculum video shoot
अरविंद केजरीवाल देश भक्ति कुरिकुलम - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दिल्ली सरकार ने अपने सरकारी स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्कूली छात्रों के साथ इसके बारे में एक वीडियो की शूटिंग भी की थी। लेकिन कोरोना काल के दौरान हुई इस शूटिंग पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आपत्ति जताई है। आयोग ने इसे कोविड-19 प्रोटोकोल का उल्लंघन बताते हुए दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो की तरफ से दिल्ली सरकार को एक शिकायती पत्र लिखा गया है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के दौरान इस तरह की वीडियो की शूटिंग करना केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन है। आयोग ने इसे जूविनाइल जस्टिस एक्ट 2015 के तहत अनुचित माना है। आयोग ने दिल्ली सरकार को इस के संदर्भ में तत्काल एक्शन लेने और एक हफ्ते के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट आयोग के सामने दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन


दरअसल दिल्ली सरकार ने अपने छात्रों में देशभक्त की भावना को बढ़ाने के लिए देशभक्ति पाठ्यक्रम चालू किया है। इसके अंतर्गत छात्रों को देशभक्त राष्ट्र नायकों के बारे में जानकारी दी जाती है। इसी विषय के प्रमोशन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के साथ एक वीडियो की शूटिंग की थी। दिल्ली ही नहीं, देश के अलग-अलग मंचों पर इस प्रयास की सराहना की जा रही है। लेकिन एक संस्था ने कोविड-19 के दौरान इस तरह की शूटिंग पर आपत्ति जताते हुए आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने दिल्ली सरकार को आज नोटिस जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed