फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCPCR chairman Priyank Kanoongo writes to West Bengal Chief Secretary and DGP over inquiry into bomb blast that injured 5 children at Gopalnagar Village in Malda

पश्चिम बंगाल: एनसीपीसीआर के चेयरमैन ने लिखा मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र, मालदा में हुए बम विस्फोट का मामला

Mon, 25 Apr 2022 05:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 25 Apr 2022 05:30 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार को देसी बमों के फटने से पांच बच्चे घायल हो गए। यह घटना कलियाचक थाना क्षेत्र के गोपालगंज में हुई थी। इसकी जांच को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण के चेयरमैन ने राज्य के मुख्य सचिव व डीजीपी को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
NCPCR chairman Priyank Kanoongo writes to West Bengal Chief Secretary and DGP over inquiry into bomb blast that injured 5 children at Gopalnagar Village in Malda
एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो - फोटो : ट्विटर/प्रियंक कानूनगो

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गोपालनगर गांव में हुए बम विस्फोट की जांच को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक पत्र लिखा है। इस बम विस्फोट में पांच बच्चे घायल हुए थे।

विज्ञापन


पत्र में घायल हुए बच्चों को तत्काल प्रभाव से राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा घायलों का इलाज सुनिश्चित करने और उनकी मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है। यह भी कहा गया है कि ऐसे मानक उठाए जाएं जिससे ऐसी घटना दोबारा न होने पाए।
विज्ञापन


पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में देसी बम विस्फोट के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास कालियाचक के गोपालनगर गांव में बम विस्फोट होने की घटना में चार बच्चे घायल हो गए थे। ये बच्चे वहां खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमिताभ मैती ने बताया कि जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे सभी स्थानीय निवासी हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल और मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती दो बच्चों की हालत स्थिर है।


उन्होंने कहा कि एक बम निरोधक दस्ता एक स्थानीय मस्जिद के पास एक पेड़ के नीचे पाए गए बमों को निष्क्रिय कर रहा है। आस-पास और विस्फोटकों के होने की आशंका के मद्देनजर इलाके को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed