फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCPCR asked to center and state about preparation for saving children in the third wave of Coronavirus

जायजा: कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को बचाने के लिए क्या है तैयारी, बताएं केंद्र और राज्य

Sun, 23 May 2021 09:36 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 23 May 2021 09:36 AM IST
सार

  • राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सरकारों से मांगा जवाब

विज्ञापन
NCPCR asked to center and state about preparation for saving children in the third wave of Coronavirus
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग - फोटो : ncpcr.gov.in

विस्तार

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शनिवार को केंद्र और राज्यों से पूछा है कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में बच्चों को बचाने के लिए उनकी क्या तैयारियां हैं? आयोग ने सरकारों से बाल चिकित्सा सुविधाओं और बिस्तरों की उपलब्धता, नवजातों के लिए एंबुलेंस और बच्चों के इलाज के लिए प्रोटोकॉल के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राज्य सरकारों की तैयारियों पर स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग के प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने कहा, हमने सभी राज्यों से बच्चों और नवजातों के लिए आईसीयू, उपकरण, डॉक्टर और नर्स के बारे में जानकारी मांगी है। यह भी पूछा है कि ये उपकरण काम कर रहे हैं या नहीं और बिस्तर व ऑक्सीजन की उपलब्धता कितनी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने आईसीएमआर से बच्चों के इलाज के लिए प्रोटोकॉल भी बताने को कहा है। आईसीएमआर को लिखे पत्र में कानूनगो ने कहा, विशेषज्ञ देश में महामारी की तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं और यह बच्चों पर भी असर डालेगी। यह पत्र 20 मई को लिखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed