{"_id":"5d2466a68ebc3e6d1971a272","slug":"ncp-workers-stage-protest-and-threw-crabs-outside-the-residence-of-tanaji-sawant","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मंत्री तानाजी सावंत के घर के बाहर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने छोड़े केकड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मंत्री तानाजी सावंत के घर के बाहर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने छोड़े केकड़े
Tue, 09 Jul 2019 04:01 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 09 Jul 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
रत्नागिरी जिले के तिवारे बांध के टूटने के मामले में महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री तानाजी सावंत द्वारा दिए गए बयान पर विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एनसीपी कार्यकर्ताओं ने पुणे में सावंत के घर के बाहर केकड़े फेंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
#WATCH: NCP workers stage protest and threw crabs outside the residence of Maharashtra Water Conservation Minister Tanaji Sawant in Pune against his statement on Ratnagiri's Tiware dam breach. The Minister had said that crabs were responsible for the breach in the dam. pic.twitter.com/7wbsT8yGIs
— ANI (@ANI) July 9, 2019विज्ञापन
बता दें कि तानाजी सावंत ने कहा था कि रत्नागिरी जिले का तिवारे बांध केकड़ों के कारण टूटा है। उन्होंने दावा किया था कि बांध के आसपास काफी मात्रा में केकड़े आ गए थे, जिसके कराण लीकेज होने लगी।
विज्ञापन
सावंत ने कहा था कि पहले कोई लीकेज नहीं था। लीकेज तब शुरू हुई जब बांध के आसपास बड़ी संख्या में केकड़े आ गए। स्थानीय लोग इस मामले को हमारे संज्ञान में लाए और हमारे विभाग ने इसपर कार्रवाई की। ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी।
तीन जून को बांध के टूटने से यहां बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने यहां से 19 शवों को बरामद किया था।