फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ncp sunetra pawar core committee meeting internal differences party leadership message

महाराष्ट्र: एनसीपी में अनबन की अटकलों के बीच सुनेत्रा के नेतृत्व में बैठक; क्या संदेश देना चाहती है पार्टी?

Tue, 01 Sep 2026 08:36 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो,मुंबई।
ब्यूरो,मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Sep 2026 08:36 AM IST
सार

एनसीपी में अंदरूनी मतभेद की चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने वरिष्ठ नेताओं के साथ कोर कमेटी की बैठक की। बैठक में पार्टी की एकजुटता पर जोर देते हुए अजित पवार के सपनों को पूरा करने और संगठन मजबूत करने की बात कही गई। पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
ncp sunetra pawar core committee meeting internal differences party leadership message
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में अंदरूनी मतभेद की खबरों के बीच उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में उनके सरकारी आवास देवगिरी बंगले पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान नाराज बताए जा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) की दो दिन पहले हुई बैठक के बाद एनसीपी ने कोर कमेटी मीटिंग की बैठक कर यह संदेश देने की कोशिश की कि पार्टी में सब ठीक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आरक्षण पर भाजपा में जंग: मांझी-चिराग को संयम रखने की नसीहत; पार्टी नेतृत्व ने दोनों को क्या सलाह दी?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हाल के दिनों में पार्टी के भीतर मतभेद, चुनावी विशेषज्ञ से विधायक बने प्रशांत किशोर के पार्टी से जुड़ने, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को पद से हटाने की चर्चाओं और सच्चिदानंद सिंह द्वारा सुनेत्रा पवार को पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया पर कानूनी नोटिस दिए जाने के कारण बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा था। 

सूत्रों के मुताबिक सुनेत्रा ने वरिष्ठ नेताओं से कहा कि दिवंगत अजित पवार के सपनों को पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed