फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP SP leader Jayant Patil confronted by Maratha quota activists during yatra news in hindi

Maharashtra: मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने शरद पवार की राकांपा के प्रदेशाध्यक्ष को घेरा, कोटे को लेकर पूछा रुख

Mon, 19 Aug 2024 12:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 19 Aug 2024 12:08 PM IST
सार

कार्यकर्ता चाहते थे कि जयंत पाटिल आरक्षण के मुद्दे को लेकर पार्टी के रुख पर बयान दें। घनस्वांगी में भी राकांपा-एसपी नेता को इसी तरह के घटना को सामना करना पड़ा था। बता दें कि महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व मनोज जरांगे कर रहे हैं। 

विज्ञापन
NCP SP leader Jayant Patil confronted by Maratha quota activists during yatra news in hindi
जयंत पाटिल। - फोटो : ANI

विस्तार

मराठा आरक्षण के कार्यकर्ताओं ने राकांपा-एसपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उनसे आरक्षण को लेकर पार्टी का रुख पूछा। रविवार को बदनापुर में राकांपा-एसपी के शिवराज्य यात्रा के दौरान मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने जयंत पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान पाटिल के साथ लोकसभा सांसद अमोल कोल्हे और विधायक राजेश टोपे भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता चाहते थे कि जयंत पाटिल आरक्षण के मुद्दे को लेकर पार्टी के रुख पर बयान दें। घनस्वांगी में भी राकांपा-एसपी नेता को इसी तरह के घटना को सामना करना पड़ा था। बता दें कि महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व मनोज जरांगे कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भोकरदन में यात्रा के दौरान कई लोगों ने नारेबाजी भी की थी। उन्होंने पाटिल को बोलने का भी मौका नहीं दिया। पाटिल ने अपना संबोधन यह कहते हुए समाप्त किया कि टोपे उनसे अच्छा बोलते हैं और उन्हें (जयंत) इसमें कुछ भी कहने की आवश्यकता नहीं है। इसी के साथ उन्होंने भीड़ को अनुशासनहीनता के लिए चेतावनी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed