फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP President Ajit Pawar claims number of MP in NDA will reach 300 by Parliament session

महाराष्ट्र: 'संसद सत्र तक एनडीए में होंगे 300 सांसद', अजित पवार बोले- विपक्ष ने भ्रम फैलाकर जीता लोकसभा चुनाव

Tue, 11 Jun 2024 06:18 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 11 Jun 2024 06:18 AM IST
सार

एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने कहा, लोकसभा चुनाव में संविधान बदलने का भ्रम फैलाया गया, जिससे हमें नुकसान उठाना पड़ा। महा विकास अघाड़ी को 43.90 प्रतिशत मत मिला, जिससे उनकी 30 सीटों पर जीत मिली जबकि महायुति को 43.30 फीसदी मत मिले और हमें 17 सीटें मिली। यह पूरा चुनाव लोगों में संदेह पैदा करके जीता गया।

विज्ञापन
NCP President Ajit Pawar claims number of MP in NDA will reach 300 by Parliament session
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष अजित पवार - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष अजित पवार ने सोमवार को दावा किया कि संसद सत्र तक भाजपा-नीत गठबंधन में सांसदों का आंकड़ा 300 तक पहुंच जाएगा। उन्होंने पार्टी के 25वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद में स्थान न मिलने के बावजूद एनडीए के साथ रहने की प्रतिबद्धता जताई और अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प दोहराया

विज्ञापन


अजित पवार की एनसीपी ने पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मुंबई में मनाया तो चाचा शरद पवार ने पुणे स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपनी पुत्री एवं सांसद सुप्रिया सुले और अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी का झंडा फहराने के बाद शरद पवार ने कार्यकर्ताओं से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। एनसीपी संस्थापक ने कहा, पिछले 25 साल में हमने पार्टी की विचारधारा फैलाने की दिशा में काम किया है। अगले तीन महीनों में राज्य विधानसभा चुनाव होंगे और इसके लिए काम करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि चुनावों के बाद राज्य की सत्ता आपके हाथों में होगी।
विज्ञापन


अजित पवार ने कहा, लोकसभा चुनाव में संविधान बदलने का भ्रम फैलाया गया, जिससे हमें नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी को 43.90 प्रतिशत मत मिला जिससे उनकी 30 सीटों पर जीत मिली जबकि महायुति को 43.30 फीसदी मत मिले और हमें 17 सीटें मिली। उन्होंने कहा कि यह पूरा चुनाव लोगों में संदेह पैदा करके जीता गया। लेकिन विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं होगा। हम तीनों सहयोगी पूरे समन्वय के साथ मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगे और राज्य में महायुति की सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed