फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Party Merger: MLA Rohit Pawar Says Sunetra Pawar will speak on merger issue After mourning period

NCP Party Merger: 'शोक अवधि के बाद एनसीपी विलय पर बोलेंगी उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार'; विधायक रोहित का बयान

Thu, 05 Feb 2026 08:35 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 05 Feb 2026 08:35 PM IST
सार

एनसीपी के भविष्य और संभावित विलय को लेकर चल रही अटकलों के बीच एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शोक अवधि समाप्त होने के बाद सुनेत्रा पवार स्वयं पार्टी विलय के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगी।

विज्ञापन
NCP Party Merger: MLA Rohit Pawar Says Sunetra Pawar will speak on merger issue After mourning period
रोहित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने गुरुवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार शोक अवधि समाप्त होने के बाद एनसीपी और एनसीपी (एसपी) के संभावित विलय पर अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 28 जनवरी को अजित पवार के निधन के बाद चल रही 13 दिन की शोक अवधि के दौरान इस विषय पर कोई चर्चा नहीं की गई है।

विज्ञापन


'13 दिन पूरे होने दीजिए, सुनेत्रा काकी खुद बोलेंगी'
बारामती में पत्रकारों से बात करते हुए रोहित पवार ने कहा 'शोक की अवधि बीत जाने दीजिए, उसके बाद सुनेत्रा काकी स्वयं विलय के मुद्दे पर बोलेंगी। इस समय भावनात्मक रूप से किसी भी राजनीतिक रुख पर बात करना कठिन है।' उन्होंने कहा कि 9 फरवरी के बाद अजित पवार की इच्छाओं को जनता तक पहुंचाने पर खुलकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


एनसीपी अध्यक्ष बनाने की मांग
रोहित पवार ने दावा किया कि पार्टी के विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पवार परिवार सभी की सामूहिक भावना है कि सुनेत्रा पवार को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा "यह हम सबकी इच्छा है कि उपमुख्यमंत्री पद और एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्षता सुनेत्रा काकी के पास ही रहे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विलय पर आरोप-प्रत्यारोप से दुखी रोहित पवार
रोहित पवार ने विलय को लेकर चल रही बयानबाजी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह दुखद है कि कोई भी यह चर्चा नहीं कर रहा कि अजित पवार क्या चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ वरिष्ठ नेता इस विषय को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग दे रहे हैं।


विमान हादसे और स्मारक पर भी बोले
अजित पवार से जुड़े विमान हादसे को लेकर पूछे गए सवाल पर रोहित पवार ने कहा कि 9 फरवरी के बाद वे इस मामले में पूरी जानकारी साझा करेंगे और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसी) से भी विवरण मांगा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अजित पवार की लगभग 40 वर्षों की सार्वजनिक सेवा को देखते हुए उनके लिए एक संग्रहालय (म्यूजियम) बनाए जाने की मांग है। इस पर चर्चा चल रही है और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। रोहित पवार ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में पवार परिवार के दोनों पक्षों के बीच दूरी कम हुई है और सभी एक-दूसरे के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed