फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP MP Supriya Sule said Ajit Pawar move is his own decision and point of view he will always my brother

NCP Crisis: 'चाहे कुछ भी हो अजित पवार मेरे बड़े भाई ही रहेंगे', सुप्रिया सुले ने जांच एजेंसियों पर भी किया तंज

Mon, 03 Jul 2023 12:56 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 Jul 2023 12:56 AM IST
सार

एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि अजित पवार का यह कदम उनका अपना फैसला है। अजित पवार के साथ मेरा रिश्ता नहीं बदलेगा, वह हमेशा मेरे बड़े भाई रहेंगे।

विज्ञापन
NCP MP Supriya Sule said Ajit Pawar move is his own decision and point of view he will always my brother
supriya sule ncp - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में अटकलें काफी दिनों से थीं कुछ बड़ा होने वाला है। लेकिन यह उम्मीद शायद ही किसी को थी कि अजित पवार फिर से एक बार देवेंद्र फडणवीस के साथ आ सकते हैं। वहीं इस पर एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले का बयान आया है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह दुखद है। 

विज्ञापन


अजित पवार रहेंगे हमेशा मेरे बड़े भाई
रविवार देर रात मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शरद पवार ने सभी के साथ एक परिवार की तरह व्यवहार किया और वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उनकी प्रतिक्रिया थी कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं, जहां हर किसी को अपनी बात कहने और अपनी बात रखने का अधिकार है। अजित पवार का यह कदम उनका अपना फैसला है। अजित पवार के साथ मेरा रिश्ता नहीं बदलेगा, वह हमेशा मेरे बड़े भाई रहेंगे।
विज्ञापन


एनसीपी के अंदर कभी भी नफरत या कोई गलतफहमी नहीं
आगे सुप्रिया सुले ने कहा कि एनसीपी के अंदर कभी भी नफरत या कोई गलतफहमी नहीं थी। अजित पवार के विचार अलग थे और हमारे अलग हैं। हम अपने सभी विधायकों का सम्मान करते हैं। मैं हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात करती हूं, कल भी मैं उनसे (पार्टी नेताओं और सदस्यों) बात करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसियों पर किया कटाक्ष
सांसद सुप्रिया सुले ने राष्ट्रीय जांच एजेंसियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में हम उन्हें आईसीई (आयकर, सीबीआई और ईडी) कहते हैं। अधिकांश समय वे (राष्ट्रीय एजेंसियां) विपक्षी नेताओं से पूछताछ करती हैं। मैं उन अधिकारियों को कभी दोष नहीं देती जो वहां काम कर रहे हैं लेकिन यह दूसरी तरफ से हो रहा था, मैं इन चीजों को आईसीई कहती हूं।

24 घंटे  चुनावी मूड में रहती है भाजपा
आगे उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा 24×7 घंटे चुनावी मूड में रहती है। एनसीपी को भ्रष्ट पार्टी कहने वाली भाजपा अब हमारे नेताओं का स्वागत कर रही है। भाजपा के उम्मीदवार कौन होंगे, इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती, मैं दूसरों की जिंदगी के अंदर झांकने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करूंगी। मैं हमेशा एनसीपी और सच्चाई के साथ हूं, मुझे हर दिन इस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अजित पवार का विद्रोह मेरे लिए एक नई चुनौती है।

असफल डबल इंजन सरकार का अजित पवार तीसरा पहिया
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राकांपा नेता अजित पवार के बाद असफल डबल इंजन सरकार के पास अब तीसरा पहिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राजनीति में लड़ाई स्वार्थी और सिद्धांतवादी के बीच है। अजित पवार ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में जबरदस्त विद्रोह कर दिया, जिससे विभाजन हो गया और उपमुख्यमंत्री बनने के लिए उन्होंने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा गठबंधन से हाथ मिला लिया। पार्टी के आठ अन्य नेताओं को मंत्री के रूप में शामिल किया गया।


हम जल्द से जल्द ठोस दस्तावेज भेजेंगे
एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि हमने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अयोग्यता याचिका दायर की है और हम जल्द से जल्द ठोस दस्तावेज भेजेंगे। यह अयोग्यता याचिका 9 नेताओं के खिलाफ दायर की गई। उन्होंने किसी को यह नहीं बताया कि वे वह पार्टी छोड़ रहे हैं जो एनसीपी के खिलाफ है। हमने भारत चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा है। हम इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं, इन 9 नेताओं ने ऐसा करने (पार्टी छोड़ने) से पहले हमें सूचित नहीं किया। हमें विश्वास है कि अधिकांश विधायक एनसीपी में वापस आएंगे और हम उन्हें फिर से स्वीकार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed