फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP meeting to discuss party performance in Lok Sabha elections

NCP: चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर चर्चा के लिए एनसीपी की बैठक, पांच विधायक नदारद, यह बताया कारण

Thu, 06 Jun 2024 08:41 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 06 Jun 2024 08:41 PM IST
सार

गुरुवार को हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और राज्य प्रमुख सुनील तटकरे शामिल हुए। पार्टी के 41 विधायकों में से पांच विधायक अनुपस्थित थे।

विज्ञापन
NCP meeting to discuss party performance in Lok Sabha elections
अजित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारण अजित पवार ने गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई। रांकपा ने सिर्फ एक रायगढ़ सीट जीती। वहीं, बारामती में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बारामती में मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले ने अजित पवार की पत्नी और अपनी भाभी सुनेत्रा पवार को मात दी। 

विज्ञापन

गुरुवार को हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और राज्य प्रमुख सुनील तटकरे शामिल हुए। पार्टी के 41 विधायकों में से पांच विधायक अनुपस्थित थे। इस पर पार्टी ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल विदेश में हैं। वहीं, अन्य विधायक अस्वस्थ्य हैं। बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर मंथन किया गया।  

विज्ञापन

ऐसा रहा लोकसभा चुनाव का परिणाम, राज्य में कांग्रेस ने जीती सबसे अधिक सीटें

  • कांग्रेस- 13 सीटें
  • भाजपा- 9 सीटें
  • शिवसेना (यूबीटी)- 9 सीटें
  • एनसीपी (एसपी)- 8 सीटें
  • शिवसेना- 7 सीटें
  • एनसीपी- 1 सीट
  • निर्दलीय- 1 सीट

पवार महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाने के लिए कर रहे हैं काम
उद्धव ठाकरे एनडीए में शामिल हो सकते हैं। इन अटकलों को एनसीपी (एसपी) ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ठाकरे एनडीए में शामिल नहीं होंगे। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठाकरे एनडीए में नहीं जा रहे हैं। उनके पाला बदलने की कोई संभावना नहीं है। मैंने उनसे मुलाकात की थी और उन्हें महाविकास अघाड़ी की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी है। पूर्व सीएम ठाकरे राज्य में एमवीए सरकार स्थापित करने के लिए तैयार हैं। हमारे यहां अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, राज्य सरकार की आलोचना करते हुए पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार को लेकर लोगों में जबरदस्त बेचैनी है। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से साफ हुआ है कि लोगों की मानसिकता में स्पष्ट बदलाव आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed