फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another big allegation of nawab malik on sameer wankhede said had done marriage in 2006, sameer wankhede nikah sabana qureshi cruise drug case

Nawab Malik Vs Sameer Wankhede : अब एनसीपी नेता ने जारी किया 'निकाहनामा', उधर मलिक की 'बोलती बंद' करने के लिए पीआईएल

Wed, 27 Oct 2021 08:23 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 Oct 2021 08:23 AM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को घेरने के लिए हर दिन नए आरोप लेकर सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Another big allegation of nawab malik on sameer wankhede said had done marriage in 2006, sameer wankhede nikah sabana qureshi cruise drug case
नवाब मलिक ने निकाह की तस्वीर जारी की - फोटो : ट्विटर

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को घेरने के लिए हर दिन नए आरोप लेकर सामने आ रहे हैं। मलिक ने इस बार दावा करते हुए कहा है कि एनसीबी अधिकारी का निकाह वर्ष 2006 में एक मुस्लिम लड़की से हुआ था। नवाब मलिक ने आज सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि सात दिसंबर 2006 को रात 8 बजे समीर दाऊद वानखेड़े और शबाना कुरैशी का अंधेरी (पश्चिम) मुंबई के लोखंड वाला परिसर में निकाह हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि मेहर की रकम 33000 रुपये थी। गवाह नंबर 2 अजीज खान समीर दाऊद वानखेड़े की बड़ी बहन यास्मीन दाऊद वानखेड़े का पति था। वहीं लगातार आरोप  लगाए जाने के बाद नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई गई।

विज्ञापन


मैं धर्म के लिए नहीं बल्कि वानखेड़े के फर्जीवाड़ा के लिए यह मामला उठा रहा हूं: नवाब मलिक
नवाब मलिक इस मामले पर एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं जिस मुद्दे को समीर दाऊद वानखेड़े को उजागर कर रहा हूं, वह उसके धर्म से संबंधित नहीं है। मैं उन कपटपूर्ण साधनों को प्रकाश में लाना चाहता हूं जिनके द्वारा उन्होंने आईआरएस की नौकरी पाने के लिए जाति प्रमाण पत्र प्राप्त किया है और एक योग्य अनुसूचित जाति के व्यक्ति को उसके भविष्य से वंचित किया है।
विज्ञापन




मंगलवार को भी मलिक ने वानखेड़े पर लगाया था बड़ा आरोप
बता दें कि इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर दलित का हक छीनकर नौकरी लेने का बड़ा आरोप लगाया था। मलिक ने कहा था कि मैं दावे के साथ एक बार फिर से कह रहा हूं कि वानखेड़े ने नकली बर्थ और कास्ट सर्टिफिकेट लगाकर ही नौकरी पाई। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति फर्जी कागजातों के आधार पर शेड्यूल कास्ट कैटेगरी में नौकरी हासिल करता है, कहीं न कहीं इससे एक दलित व्यक्ति जो झोंपडी में या स्ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ रहा होगा, उसका हक छिनेगा। इतना ही नहीं उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए दोनों पति-पत्नी की फोटो भी जारी कर दिया। हालांकि वानखेड़े की पत्नी ने सारे आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाब मलिक ने जारी की निकाह की तस्वीर 


नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे उच्च न्यायालय में पीआईएल दायर
उधर, बॉम्बे उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर मंत्री नवाब मलिक को एनसीबी के अधिकारियों और जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और उनके परिवार का मनोबल गिराने के लिए किसी भी तरह की टिप्पणी करने से परहेज करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। यह याचिका अंधेरी (ई) निवासी कौसर अली सैय्यद, एक व्यापारी और मौलाना द्वारा दायर किया गया है। मलिक के ट्वीट का जिक्र करते हुए, जनहित याचिका में कहा गया है कि मलिक वानखेड़े और उनकी टीम का  मनोबल गिराने के लिए बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed