फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP leader Maharashtra cabinet minister test positive for coronavirus his bodyguard cook too test positive

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस की चपेट में आए कैबिनेट मंत्री, अस्पताल में भर्ती

Fri, 24 Apr 2020 08:59 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 24 Apr 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
NCP leader Maharashtra cabinet minister test positive for coronavirus his bodyguard cook too test positive
कोरोना वायरस की जांच (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना संकमितों की संख्या बढ़ रही है। इसी बीच खबर आई है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एक वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री कोरोना वायरस की चपेट में हैं। अपने करीबियों और सुरक्षाकर्मियों के कोविड-19 पाए जाने के बाद मंत्री ने हाल ही में खुद को क्वारंटीन (एकांतवास) कर लिया था।

विज्ञापन


उन्होंने 13 अप्रैल से खुद को क्वारंटीन किया हुआ था। उनके बॉडीगार्ड और कुक सहित 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 13 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। हालांकि अब सांस लेने में दिक्कत होने के बाद एहतियात कदम उठाते हुए उन्होंने खुद को अस्पताल में भर्ती करा लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मंत्री को सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6427 हो गई है जबकि 283 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के घर के बाहर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,077 हो गई है, जिसमें 17,610 सक्रिय हैं, 4749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 718 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed