{"_id":"5e0d85258ebc3e87d30c662f","slug":"ncp-leader-former-mp-dp-tripathi-passes-away-in-delhi-after-prolonged-illness","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से थे बीमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से थे बीमार
Thu, 02 Jan 2020 11:22 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का 67 साल की उम्र में दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जन्में त्रिपाठी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने राजनैतिक पारी की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने एनसीपी ज्वाइन कर लिया था।
सुप्रिया सुले ने डीपी त्रिपाठी के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि डीपी त्रिपाठी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ। वे एनसीपी के महासचिव थे, हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद करेंगे, जो उन्होंने उस दिन से दिया था, जिस दिन एनसीपी की स्थापना हुई थी। उनकी आत्मा को शांति मिले।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि त्रिपाठी के निधन से एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता। भुजबल ने ट्वीट किया कि एनसीपी ने अपने वरिष्ठ मार्गदर्शक को हमेशा के लिए खो दिया।
विज्ञापन
एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने भी त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने पार्टी का आधार बढ़ाने में एक बहुमूल्य योगदान दिया।
Senior NCP leader & former MP, DP Tripathi passes away in Delhi after a prolonged illness. pic.twitter.com/Ts0lVRAu5I
— ANI (@ANI) January 2, 2020