{"_id":"680290493c51bb0a330979f2","slug":"ncp-leader-dhananjay-munde-says-i-am-not-paralyzed-i-have-bell-s-palsy-minister-statement-for-confusion-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'मुझे लकवा नहीं, बेल्स पाल्सी है', सहकारिता मंत्री पाटिल के बयान पर धनंजय मुंडे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'मुझे लकवा नहीं, बेल्स पाल्सी है', सहकारिता मंत्री पाटिल के बयान पर धनंजय मुंडे
Fri, 18 Apr 2025 11:17 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:17 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने कुछ चैनलों पर खबरें प्रसारित होने के बाद स्पष्ट किया कि उन्हें लकवा नहीं है, बल्कि बेल्स पाल्सी है। उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में डेढ़ महीने पहले पता चला। मुझे अभी भी बोलने में दिक्कत है।
विज्ञापन
धनंजय मुंडे
- फोटो : PTI
विस्तार
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्हें लकवा नहीं, बल्कि बेल्स पाल्सी है। उन्होंने कहा कि मुझे डेढ़ महीने पहले इसका पता चला था। इसने मेरे चेहरे को प्रभावित किया है और अभी भी बोलने में कठिनाई है।
विज्ञापन
मुंडे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'कुछ चैनलों पर यह खबर प्रसारित की जा रही है कि मुझे लकवा मार गया है। यह हमारे सहयोगी, सहकारिता मंत्री, बाबासाहेब पाटिल के बयान पर आधारित है। दरअसल, मुझे डेढ़ महीने पहले बेल्स पाल्सी होने का पता चला था और इसने मेरे चेहरे को प्रभावित किया है और मुझे अभी भी बोलने में कठिनाई होती है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'धनंजय मुंडे और करुणा के रिश्ते की प्रकृति विवाहित', कोर्ट ने कहा- वो राहत पाने की हकदार
विज्ञापन
मुझे कोई नई बीमारी नहीं हुई
मुंडे ने आगे कहा कि मैं अभी भी बेल्स पाल्सी और कुछ अन्य चिकित्सा समस्याओं से पीड़ित हूं। मुझे बोलने में कठिनाई होती है। हालांकि, मुझे कोई नई बीमारी नहीं हुई है।
सरपंच हत्याकांड के चलते मुंडे को देना पड़ा था इस्तीफा
बता दें कि मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को बीड के मासाजोग सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था। कराड की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों के साथ-साथ सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सदस्यों ने मुंडे के इस्तीफे की मांग की। दबाव में मुंडे को इस्तीफा देना पड़ा।
ये भी पढ़ें: Maharashtra: धनंजय मुंडे को नहीं मिली राहत; महिला को देना ही होगा गुजारा भत्ता; अदालत ने अपना आदेश रखा बरकरार
पिछले साल दिसंबर में हुई थी सरपंच की हत्या
संतोष देशमुख की पिछले साल 9 दिसंबर को अगवा कर प्रताड़ित करने के बाद हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कथित तौर पर एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली को कोशिश को रोकने का प्रयास किया था। कराड उन आठ लोगों में शामिल हैं, जिन्हें महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन पर मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन