फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP leader Dhananjay Munde Pune flat attached by Bank for non-payment of 70 Lakhs loan

एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे के फ्लैट को बैंक ने किया जब्त, नहीं चुकाया 70 लाख का लोन

Mon, 28 Oct 2019 07:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: आसिम खान Updated Mon, 28 Oct 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
NCP leader Dhananjay Munde Pune flat attached by Bank for non-payment of 70 Lakhs loan
धनंजय मुंडे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक धनंजय मुंडे के एक फ्लैट को शिवाजीराव भोसले सहकारी बैंक ने 70 लाख रुपये के ऋण का भुगतान न करने की वजह से जब्त कर लिया है। इसपर धनंजय मुंडे ने कहा कि मैंने चुनाव से पहले बैंक के अधिकारियों से कहा था कि मैं चुनाव में व्यस्त हूं और चुनाव के बाद मामला सुलझाऊंगा। मैं कल फैसला करूंगा कि उन्होंने क्या कार्रवाई की है।

विज्ञापन

 



महाराष्ट्र विधानसभा में बीड की परली विधानसभा सीट से धनंजय मुंडे ने अपनी चचेरी बहन भाजपा नेत्री पंकजा मुंडे को हराया था। पंकजा मुंडे ने परली विधानसभा सीट पर अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा था कि मैं हार की जिम्मेदारी लेती हूं। मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम किया। मैं, हालांकि सरकार में शामिल थी, लेकिन मेरे निर्वाचन क्षेत्र और लोगों के लिए हर मोर्चे पर मेरा संघर्ष जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकजा मुंडे के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार किया था, फिर भी ये तमाम प्रचार अभियान पंकजा की हार को नहीं रोक पाए। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार अपनी हार के पीछे की मुख्य वजह पंकजा मुंडे खुद ही हैं।


पिछले कुछ महीनों में पंकजा को उनकी करनी और उनके विवादित बयानों की वजह से आलोचना झेलनी पड़ी थी। अप्रैल में सूखे की मार झेल रहे लातूर में उनकी सेल्फी हो या फिर एक रैली में संविधान बदल देने की घोषणा संबंधी बयान हो, उनका कई विवादों में नाम आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed