{"_id":"5c46b8e5bdec220833203584","slug":"ncp-leader-dhananjay-munde-demands-probe-in-alleged-evm-hacking-gopinath-munde-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने उठाई ईवीएम हैकिंग और गोपीनाथ मुंडे की कथित हत्या की जांच की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने उठाई ईवीएम हैकिंग और गोपीनाथ मुंडे की कथित हत्या की जांच की मांग
Tue, 22 Jan 2019 12:02 PM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shani Mishra
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Dhananjay Munde
- फोटो : ANI
लंदन में भारतीय मूल के एक अमेरिकी एक्सपर्ट ने ईवीएम हैकिंग का दावा करके जो राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। यह तूफान फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के धनंजय मुंडे ने लंदन में कल हुए एक कार्यक्रम के दौरान ईवीएम हैकिंग और गोपीनाथ मुंडे सहित 14 लोगों की हत्या के मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
NCP Dhananjay Munde on the man who at a London event y'day claimed 2014 general polls were rigged&BJP Gopinath Munde was killed as he was aware of it: He said14 people incl. Gopinath Munde were aware of EVM hacking.This is a shocking revelation for us. Probe should be done again. pic.twitter.com/Q26K0WpxWz
— ANI (@ANI) January 22, 2019
विज्ञापन
भारतीय मूल के एक अमेरिकी सैयद सहूजा के मुताबिक दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे ने साल 2014 में ईवीएम की हैकिंग के लिए उनसे संपर्क किया था। सैयद के मुताबिक यही राज बाद में मुंडे की मौत का कारण भी बना। शुजा ने यह भी दावा किया है कि 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी उसने आम आदमी पार्टी के पक्ष में ईवीएम को हैक किया था। शुजा ने कहा कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। हैक कैसी होगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ट्रांसमीटर के जरिए हैक किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (यूरोप) ने किया था। इस दौरान कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल भी मौजूद रहे। हैकर ने कहा उसकी 14 लोगों की टीम है। इस टीम के द्वारा ही ईवीएम को हैक किया गया है।