{"_id":"5c37bf42bdec22732b2c4025","slug":"ncp-joked-about-meeting-of-devendra-fadnavis-and-uddhav-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को होटल में फडणवीस से मिले उद्धव ठाकरे, एनसीपी ने ली चुटकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आधी रात को होटल में फडणवीस से मिले उद्धव ठाकरे, एनसीपी ने ली चुटकी
Fri, 11 Jan 2019 03:25 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 11 Jan 2019 03:25 AM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स (बीकेसी) स्थित एक होटल में आधी रात को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले। काफी देर तक दोनों के बीच गुफ्तगू हुई। एनसीपी ने इस मुलाकात पर चुटकी ली है और पूछा है कि आखिरकार, क्या खिचड़ी पक रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब भाजपा-शिवसेना में रोज वाकयुद्ध हो रहा है तो उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री फडणवीस से गुपचुप मिलने की क्या जरूरत पड़ी। पाटिल ने कहा कि आज यदि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे होते तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को शिवसेना के बारे में बोलने की हिम्मत नहीं होती। जब दोनों दलों के बीच हर रोज इस तरह झगड़ा हो रहा है तो ऐसी स्थिति में उद्धव ठाकरे सीएम से मिलने क्यों गए थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शिवसेना और भाजपा के बीच संबंध सामान्य नहीं हैं। हालांकि शिवसेना केंद्र और राज्य की भाजपानीत सरकार में शामिल है लेकिन, पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लातूर की जनसभा में शिवसेना को परोक्ष चेतावनी दी थी कि सहयोगी दल साथ आए तो उन्हें भी जिताएंगे और यदि नहीं आए तो पटक देंगे। शिवसेना नेता व पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने इस पर पलटवार करते हुए कहा था कि अगर, पटकने की बात करेंगे तो हम दफन कर देंगे।
विज्ञापन