फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP claims leaked report of CBI giving clean chit to Anil Deshmukh in genuine news in Hindi

एनसीपी का दावा: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख को क्लीन चिट देने वाली लीक सीबीआई रिपोर्ट सही

Thu, 02 Sep 2021 10:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 02 Sep 2021 10:39 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने दावा किया है कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को निर्दोष बताने वाली लीक हुई सीबीआई की रिपोर्ट एकदम सही है। 

विज्ञापन
NCP claims leaked report of CBI giving clean chit to Anil Deshmukh in genuine news in Hindi
एनसीपी नेता नवाब मलिक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भ्रष्टाचार के मामले में जांच का सामना कर रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख के खिलाफ जांच की सीबीआई की एक कथित प्राथमिक रिपोर्ट कुछ दिन पहले मीडिया में लीक हुई थी। इसमें कथित तौर पर देशमुख को निर्दोष बताया गया था। अब एनसीपी ने इस रिपोर्ट को बिल्कुल सही बताया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने गुरुवार को दावा किया कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से संबंधित सीबीआई की कुछ दिनों पहले लीक हुई जांच रिपोर्ट एकदम सही है। इस रिपोर्ट में कथित तौर पर भ्रष्टाचार के एक मामले में देशमुख को क्लीन चिट दी गई थी। 
विज्ञापन


यह दावा एनसीपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने किया। मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब केंद्रीय जांच एजेंसी यह दावा कर रही है कि यह जांच रिपोर्ट रिश्वत देने के बाद लीक की गई थी और उसने इस संबंध में एक आपराधिक मामला भी दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने कहा, लेकिन सीबीआई यह नहीं कह रही है कि रिपोर्ट गलत है या फर्जी है। उन्होंने कहा,'खुद को बचाने के लिए सीबीआई कह रही है कि रिपोर्ट के साथ छेड़खानी हुई है। अगर इस रिपोर्ट को अदालत में पेश किया जाए तो अनिल देशमुख को राहत मिल जाएगी। जो भी हो रहा है वह राजनीति से प्रेरित है।'

 
सीबीआई ने देशमुख के वकील आनंद डागा को बॉम्बे उच्च न्यायालय की ओर से निर्देश पर की गई प्रारंभिक जांच को कथित रूप से विफल करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं, आनंद डागा से रिश्वत लेने के आरोप में एजेंसी ने सीबीआई के सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी को भी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed