फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP chief Sharad Pawar says urban naxalism in big cities of maharashtra govt take actions

शरद पवार का बड़ा बयान: बड़े शहरों में तेजी से पांव पसार रहे अर्बन नक्सल, तत्काल कार्रवाई करे सरकार

Fri, 19 Nov 2021 08:19 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 19 Nov 2021 08:19 AM IST
सार

नक्सल गतिविधियां सिर्फ पूर्वी महाराष्ट्र के दूर दराज इलाकों तक ही सीमित नहीं है।  बल्कि प्रदेश के बड़े शहरों में भी अर्बन नक्सलवाद देखा जा रहा है।

विज्ञापन
NCP chief Sharad Pawar says urban naxalism in big cities of maharashtra govt take actions
शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने अर्बन नक्सल के खिलाफ सरकार से बड़ी कार्रवाई की मांग की है। पवार ने कहा कि अर्बन नक्सल तेजी से बड़े शहरों में पांव पसार रहे हैं। समय रहते इसपर कार्रवाई नहीं की गई तो यह देश के लिए घातक बन जाएगा।

विज्ञापन


गुरुवार को गढ़चिरौली  में मीडिया से बातचीत में कहा कि नक्सल गतिविधियां सिर्फ पूर्वी महाराष्ट्र के दूर दराज इलाकों तक ही सीमित नहीं है।  बल्कि प्रदेश के बड़े शहरों में भी अर्बन नक्सलवाद देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सूबे के मुंबई, नागपुर और पुणे जैसे शहरों में तेजी से अपने पांव पसार रहा है। ऐसे में उन्होंने अर्बन नक्सलवाद को गंभीर समस्या बताते हुए चेताया है कि यदि इस पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी।
विज्ञापन


मुंबई, पुणे, नागपुर में अर्बन नक्सली
 शरद पवार ने कहा कि अर्बन नक्सलियों की पहुंच अब बड़े शहरों तक है। उन्होंने कहा कि अर्बन नक्सल नागपुर, पुणे और मुंबई में भी मौजूद हैं। केरल में भी ऐसी ताकतें हैं। जो समाज के बीच मौजूद हैं। ये लोग सरकार के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बता दें कि दक्षिणपंथी दल के नेता अर्बन नक्सलवाद शब्द का इस्तेमाल शहरी इलाकों में छिपे माओवादियों के मददगारों के लिए करते हैं। अर्बन नक्सलवाद के खिलाफ सरकार गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed