थर्ड फ्रंट: क्या तीसरा मोर्चा बनाने के लिए कांग्रेस का साथ रहना जरूरी? शरद पवार ने दिया जवाब
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) के मुखिया शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस के बिना तीसरा मोर्चा संभव नहीं है इसलिए कांग्रेस को साथ लेना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) के मुखिया शरद पवार ने आज तीसरा मोर्चा बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना तीसरा मोर्चा संभव नहीं है इसलिए कांग्रेस को साथ लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी भी देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है और देश की राजनीति में अहम योगदान है। शरद पवार से जब यह पूछा गया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व से लोग नाराज हैं, इस पर पवार ने कहा कि सबको एक साथ बैठकर बात करनी होगी। इसके अलावा शरद पवार ने आज मनसे द्वारा राज्य सरकार को 3 मई तक मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद करने की चेतावनी पर भी राज ठाकरे को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। अभी महंगाई और बेरोजगारी पर बोलने का समय है लेकिन इस पर कोई नहीं बोलता।
तीसरे मोर्चे को लेकर के चंद्रशेखर राव ने भी छेड़ी मुहिम
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों को लामबंद करने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी एक मुहिम छेड़ रखी है। फरवरी के महीने में केसीआर ने उद्धव ठाकरे, शरद पवार समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी और कहा था कि हमलोगों ने देश की राजनीति, विकास की गति, आजादी के 75 साल होने पर देश के हालात के ऊपर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने कई विषयों पर लंबी चर्चा की। काफी बातों पर हमारी सहमति बनी है। हमने मिलकर आगे के लिए काम करने का फैसला किया है। देश में हमारे कई भाई हैं, उनसे मेरी और उद्धव ठाकरे की बातचीत हो रही थी। उन्होंने कहा था कि हम सभी आगे हैदराबाद और अन्य किसी स्थान पर मिलकर बातचीत करेंगे और रास्ता तय करेंगे कि क्या करना है। जिस तरह से देश चल रहा है उसमें बदलाव आना चाहिए। हम ज़ुल्म और नाजायज कामों के खिलाफ लड़ना चाहते हैं।