{"_id":"601c43978ebc3ed2805168f0","slug":"ncp-chief-sharad-pawar-says-if-farmers-leave-the-path-of-peace-then-a-big-crisis-will-start-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर किसानों ने शांति का रास्ता छोड़ा तो देश में बड़ा संकट पैदा हो जाएगा : शरद पवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगर किसानों ने शांति का रास्ता छोड़ा तो देश में बड़ा संकट पैदा हो जाएगा : शरद पवार
Fri, 05 Feb 2021 12:27 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार
- फोटो : ANI
किसान आंदोलन पर केंद्र सरकार के असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर किसानों ने प्रदर्शन का शांतिपूर्ण रास्ता छोड़ दिया, तो देश में बड़ा संकट पैदा हो जाएगा और भाजपा सरकार इसके लिए जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
बहुस्तरीय बैरिकैड और कंटीले तार लगाने तथा सड़कों पर कीलें ठोंके जाने को लेकर उन्होंने सरकार की आलोचना की और दावा किया कि ऐसा तो अंग्रेजों के शासन के दौरान भी नहीं हुआ था। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के मुद्दे को सुलझाने के प्रति इच्छुक ही नहीं है।
विज्ञापन
शरद पवार ने कहा, वे समस्या को सुलझाना ही नहीं चाहते। मैं चिंतित हूं कि आज जो किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, अगर वे दूसरे रास्ते पर जाते हैं, तो यह एक बड़ा संकट बन जाएगा और भाजपा सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।
विज्ञापन