मुंबई: शरद पवार को पेट में दर्द की शिकायत, अस्पताल ले जाया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मौके पर मुबंई से बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक के अनुसार पार्टी के प्रमुख शरद पवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दर्द के कारण वह काफी असहज महसूस कर रहे थे। जांच के दौरान पता चला कि उनके पित्ताशय में समस्या है।
NCP chief Sharad Pawar (in file pic) was feeling a little uneasy due to a pain in his abdomen last evening & was therefore taken to Breach Candy Hospital (in Mumbai) for a check-up. Upon diagnosis, it came to light that he has a problem in his Gallbladder: NCP leader Nawab Malik pic.twitter.com/L337FzeMGN
— ANI (@ANI) March 29, 2021विज्ञापन
नवाब मलिक ने ट्वीट किया, 'हमारी पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार साहब को कल शाम को पेट में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद उनके पित्ताशय में समस्या का पता चला।'
मंत्री ने कहा, 'वह रक्त को पतला करने वाली दवा ले रहे थे, जिसे रोक दिया गया है। उन्हें 31 मार्च 2021 को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा और एंडोस्कोपी तथा सर्जरी की जाएगी। इसलिए उनके सभी कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिए गए हैं।'
इस बीच शरद पवार की तरफ से भी एक बयान आया है। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पवार को फोनकर उनकी तबीयत का हालचाल लिया। इस पर एनसीपी प्रमुख ने उन्हें सराहा।He is on Blood Thinning Medication which is now being stopped due to this issue.
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) March 29, 2021
He will be admitted in hospital on the 31st of March 2021 and an Endoscopy and Surgery will be conducted.
Hence all his programmes stand cancelled until further notice.@PTI_News @ANI
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार शाम को सियासी माहौल तब गरमा गया, जब एनसीपी के दो बड़े नेता शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करने की खबरें सामने आईं थीं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल अहमदाबाद पहुंचे थे। इसके बाद दोनों नेता गांधीनगर गए। माना जा रहा है कि इन दोनों नेताओं ने गांधीनगर में कुछ गुप्त मुलाकातें कीं हैं। बता दें कि पवार और शाह के बीच हुई मुलाकात की खबरों को उस वक्त बल मिल गया था, जब अमित शाह ने शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल से मीटिंग के सवाल पर कहा कि सब कुछ सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
हालांकि, एनसीपी इस मीटिंग की खबरों को खारिज कर रही है जबिक कांग्रेस नेता इस मुलाकात को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर गृह मंत्री देश के किसी बड़े नेता से मिल रहे हैं, तो यह देश को बताना चाहिए। यह जानना देश की जनता का हक बनता है।