फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP chief Sharad Pawar and Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar met in pune

Maharashtra: शरद पवार और अजित पवार के बीच हुई 'गुप्त' मुलाकात, महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

Sat, 12 Aug 2023 10:27 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Aug 2023 10:27 PM IST
सार

 एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच शनिवारको पुणे के व्यवसायी के बंगले मुलाकात हुई।

विज्ञापन
NCP chief Sharad Pawar and Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar met in pune
शरद पवार-अजित पवार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

हाल ही में महाराष्ट्र में राजनीति काफी गर्म रही। इस बीच शरद पवार और अजित पवार के बीच गुप्त मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और बड़ी बात ये है मुलाकात इन दोनों नेताओं के घर पर नहीं बल्कि शनिवार को पुणे में एक व्यवसायी के आवास पर हुई। 

विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच पारिवारिक मुलाकात हो सकती है
अजित पवार एनसीपी के मुखिया शरद पवार के भतीजे हैं। उन्होंने एनसीपी से कुछ विधायक तोड़कर शिंदे सरकार में अपनी जगह बना ली थी और खुद उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अमोल मिटकारी ने कहा कि यह दोनों नेताओं के बीच पारिवारिक मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन


कैमरे से बचते नजर आए अजित पवार
दोनों नेता शनिवार दोपहर करीब एक बजे पुणे के कोरेगांव पार्क क्षेत्र में व्यवसायी के आवास पर पहुंचते दिखे। शाम करीब पांच बजे वह चले गए। लगभग दो घंटे के बाद, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को शाम 6:45 बजे कैमरे से बचने की कोशिश करते हुए एक कार में परिसर से बाहर निकलते देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा बोली- शरद पवार और अजित पवार परिवार के सदस्य
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पवार गुट बड़े नेता और महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल भी बैठक में शामिल हुए। शरद पवार और अजित पवार अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शनिवार को पुणे में थे। भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि उनसे (पवार और जयंत पाटिल से) पूछना बेहतर होगा कि बैठक के दौरान क्या बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि शरद पवार और अजित पवार परिवार के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed