{"_id":"61a11ac04335ac7bff3c0ae8","slug":"ncp-asks-maharashtra-government-to-take-action-over-morphed-photo-of-sharad-pawar-amit-shah-and-devendra-fadnavis","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पवार-शाह-फडणवीस की फर्जी तस्वीर पर भड़की एनसीपी, सरकार से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पवार-शाह-फडणवीस की फर्जी तस्वीर पर भड़की एनसीपी, सरकार से की कार्रवाई की मांग
Fri, 26 Nov 2021 11:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:04 PM IST
सार
महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा एनसीपी ने एक फर्जी तस्वीर को लेकर राज्य सरकार से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जिन्होंने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक तस्वीर से छेड़छाड़ की है। एनसीपी महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में कांग्रेस और शिवसेना की सहभागी है। एनसीपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडर से लिखा कि ऐसा करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। इस ट्वीट में प्रटी ने महाराष्ट्र साइबर और राज्य के गृह मंत्री को टैग भी किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने बीते दिनों बयान दिया था कि अगले साल मार्च तक महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल के साथ एनसीपी प्रमख शरद पवार और उनके साथी प्रफुल पटेल की मौजूदगी ने भी इस राजनीतिक गठजोड़ की अटकलों को बल मिला है। हालांकि, दोनों की पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने नेताओं की दिल्ली में मौजूदगी को लेकर अलग-अलग कारण बताए हैं और इसके किसी राजनीतिक गठजोड़ के सिलसिले से संबंधित होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार इसे लेकर भाजपा के एक नेता ने कहा कि फडणवीस और पाटिल केंद्रीय नेतृत्व के साथ संगठन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली आए हैं। वहीं एनसीपी के सूत्र ने बताया कि शरद पवार दिल्ली रक्षा मामलों पर संसदीय स्थाई समिति की बैठक में हिस्सा लेने आए हैं और उनका यह कार्यक्रम एक सप्ताह पहले से तय था। बता दें कि एनसीपी जिस फर्जी तस्वीर की बात कर रही है उसमें गृह मंत्री अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार साथ में बैठे बातचीत करने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन