{"_id":"61bb654195337e6a79295a31","slug":"ncm-advise-punjab-eateries-to-mandatorily-disclose-whether-meat-served-is-halal-or-jhatka","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक आयोग की सलाह: पंजाब के होटल वाले बताएं 'हलाल' या 'झटका' कौनसा मीट परोस रहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अल्पसंख्यक आयोग की सलाह: पंजाब के होटल वाले बताएं 'हलाल' या 'झटका' कौनसा मीट परोस रहे
Thu, 16 Dec 2021 09:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:41 PM IST
सार
आयोग ने पंजाब सरकार से कहा कि वह इस सलाह का पालन कराएं, ताकि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार मीट को चुन सकें।
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह लालपुरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) ने गुरुवार को पंजाब के होटलों, रेस्त्रां व खानपान के अन्य ठीयों को अहम सलाह दी है। आयोग ने कहा कि ये ग्राहकों को अनिवार्य रूप से बताएं कि वे उन्हें 'हलाल' या 'झटका' कौनसा मांस (meat) परोस रहे हैं।
विज्ञापन
आयोग ने पंजाब सरकार से कहा कि वह इस सलाह का पालन कराएं, ताकि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार मीट को चुन सकें। एनसीएम के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी को लिखे पत्र में कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि पंजाब के होटल व रेस्त्रां सिर्फ हलाल मीट परोस रहे हैं। यह मांस सिख धर्म में प्रतिबंधित है। इसलिए राज्य के सभी होटलों और रेस्त्रां को मांस की श्रेणी का अनिवार्य रूप से खुलासा करने की सलाह दी जाना चाहिए। ताकि जनता उसे खाने से पहले अपना विकल्प चुन सके।
विज्ञापन
वध के दौरान हलाल रूप में संबंधित जानवरों को गले की नस को काटकर मार दिया जाता है और उन्हें तब तक छोड़ दिया जाता है जब तक कि खून पूरी तरह से बाहर न निकल जाए। वहीं, झटका तरीके से वध करने पर पशु को तुरंत मार दिया जाता है। आयोग के प्रमुख लालपुरा ने कहा कि इस मामले में पंजाब सरकार को त्वरित कार्रवाई करना चाहिए।
विज्ञापन