{"_id":"5d026d0abdec226d753db30d","slug":"nclt-adjourned-hearing-of-jet-airways-till-june-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएलटी ने 20 जून तक स्थगित की जेट एयरवेज से संबंधित सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीएलटी ने 20 जून तक स्थगित की जेट एयरवेज से संबंधित सुनवाई
Thu, 13 Jun 2019 09:04 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 13 Jun 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
जेट एयरवेज (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेट एयरवेज के दिवाला एवं शोधन अक्षमता से जुड़े मामले की सुनवाई राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने 20 जून तक के लिए स्थगित कर दी है। जेट एयरवेज को एनसीएलटी में घसीटने वाले दो परिचालकीय ऋणदाताओं शमन व्हील्स और गग्गर एंटरप्राइजेज को न्यायाधिकरण ने एयरलाइन को दोबारा कानूनी नोटिस भेजने का निर्देश दिया है। न्यायाधिकरण ने दिवाला प्रक्रिया से जुड़ी इस याचिका को सुनवाई के लिए अब तक दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन
बता दें कि इन दोनों कंपनियों ने 10 जून को एयरलाइन के खिलाफ मामला डाला था। जेट एयरवेज पर शमन व्हील्स की 8.74 करोड़ रुपये और गग्गर एंटरप्राइजेज की 53 लाख रुपये की देनदारी है। जेट एयरवेज पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई वाले बैंकों के समूह का 8,000 करोड़ रुपये, आपूर्तिकर्ताओं का 10 हजार करोड़ रुपये और कर्मचारियों के वेतन का 3,000 करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन