{"_id":"615cb5458ebc3edac41df45c","slug":"ncb-summons-cordelia-cruises-ceo-in-drug-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी: एनसीबी ने कॉर्डेलिया क्रूज के सीईओ को भेजा समन, मांगा यात्रियों का ब्योरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी: एनसीबी ने कॉर्डेलिया क्रूज के सीईओ को भेजा समन, मांगा यात्रियों का ब्योरा
Wed, 06 Oct 2021 01:59 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:59 AM IST
सार
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में एनसीबी ने गोवा जाने वाले जहाज पर मौजूद यात्रियों का ब्योरा मांगा है, इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। ताकि आरोपियों के खिलाफ और पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई तट के जहाज से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की जब्ती के सिलसिले में कॉर्डेलिया क्रूज के सीईओ को समन जारी किया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जांच को आगे बढ़ाने के लिए एनसीबी ने क्रूज लाइनर के सीईओ को जांच में शामिल होने के लिए तलब किया है। साथ ही कहा कि एनसीबी गोवा जाने वाले जहाज पर मौजूद यात्रियों का ब्योरा मांग रहा है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहा है ताकि आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ और सबूत जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
आगे उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य क्षेत्रीय इकाइयों की टीमें भी मुंबई एनसीबी की मदद कर रही हैं। अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने दक्षिण मुंबई के ग्रीन गेट पर अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, एमडीएमए की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपये जब्त किए थे।
विज्ञापन
बता दें कि मामला काफी आई प्रोफाइल है। एनसीबी ने अब तक इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चार आयोजकों और अन्य सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।
शनिवार को जहाज पर छापा मारने के बाद, एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने गिरफ्तार व्यक्तियों से जुड़े ड्रग तस्करों पर कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने क्रूज जहाज सहित कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए यहां एनसीबी के कार्यालय में भी लाया और उनसे भी पूछताछ जारी है।
7 अक्तूबर तक रिमांड में रहेंगे आर्यन खान
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सात अक्तूबर तक एनसीबी की रिमांड में भेज दिया गया है। दो अक्तूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक रेव पार्टी का खुलासा किया था। इस दौरान एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत 8 अन्य लोगों को जांच के लिए कस्टडी में लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी: एनसीबी ने कॉर्डेलिया क्रूज के सीईओ को भेजा समन, मांगा यात्रियों का ब्योरा