Navy: ड्रग तस्कर की हिरासत के लिए कोर्ट पहुंची NCB, 25 हजार करोड़ की खेप के साथ पकड़ाया था आरोपी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने नौसेना के साथ मिलकर ड्रग्स तस्करों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया था। इसी अभियान के तहत एजेंसी ने भारतीय समुद्री सीमा से मेथमफेटामाइन जब्त किया है। भारतीय जल पर एक पोत था, जिसमें से उन्होंने 2500 किलो से अधिक मेथमफेटामाइन जब्त किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय समुद्री सीमा से जब्त मेथमफेटामाइन मामले में एनसीबी ने आरोपी की हिरासत की मांग की है। हालांकि, आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में ही है।
यह है पूरा मामला
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने नौसेना के साथ मिलकर ड्रग्स तस्करों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया था। इसी अभियान के तहत एजेंसी ने भारतीय समुद्री सीमा से मेथमफेटामाइन जब्त किया है। भारतीय जल पर एक पोत था, जिसमें से उन्होंने 2500 किलो से अधिक मेथमफेटामाइन जब्त किया था। मामले में एजेंसी ने आरोपी जुबैर डेराक्षशांदेह को गिरफ्तार किया था। आरोपी जुबैर पाकिस्तान का रहने वाला है। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
ड्रग्स को 2500 से बक्सों में रखा था
16 मई को एजेंसी ने कोर्ट में रिमांड रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में एजेंसी ने बताया था कि आरोपी को काम पूरा होने के बाद पाकिस्तान के एक तस्कर ने अच्छे पैसे देने के लिए कहा था। 15 मई को एजेंसी ने जब्त मेथमफेटामाइन की कीमत 25 हजार करोड़ रुपए आंकी है। एनसीबी के अनुसार, ड्रग्स को 2500 से बक्सों में रखा था, जो प्लास्टिक के थे। जब्त माल का वजन 2,525.675 किलो था।
अफगानिस्तान से आई थी खेप
एनसीबी ने कहा कि टीम द्वारा जब्त की गई मेथमफेटामाइन अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी काफी पेशेवर हैं। उन्होंने ड्रग्स को इतने बेहतरीन ढंग से पैक किया था कि लंबे समय तक पानी में रहने के बाद भी वह नम नहीं होता। अधिकारी का कहना है कि यह खेप भारत, श्रीलंका और मालदीव पहुंचाई जानी थी, जो अफगानिस्तान से आई थी।