फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCB arrested 22 people who bought drugs through darknet Latest News Update

NCB: एनसीबी ने डार्कनेट के जरिये मादक पदार्थ खरीदने वाले 22 लोगों को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Sat, 12 Feb 2022 06:06 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 12 Feb 2022 06:06 PM IST
सार

इस मामले एक एनसीबी कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर गिरोह के मास्टरमाइंड की मदद करने का आरोप है।

विज्ञापन
NCB arrested 22 people who bought drugs through darknet Latest News Update
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने देशभर में ‘डार्कनेट’ के नाम से सक्रिय ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार महीने में 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के मुताबिक अभियान के दौरान दिल्ली एनसीआर, कोलकाता, असम और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारियां हुई हैं। 

विज्ञापन


इस मामले एक एनसीबी कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर गिरोह के मास्टरमाइंड की मदद करने का आरोप है। इस गिरोह का संचालन ‘डार्कनेट’ के जरिए किया जा रहा था। ‘डार्कनेट’, इंटरनेट का वह छिपा हुआ हिस्सा है, जहां विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए ही पहुंचा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक इसमें मादक पदार्थों की खरीद के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत कई पढ़े-लिखे लोग शामिल
गिरफ्तार किए गए लोगों में कुछ सॉफ्टवेयर इंजीनियर, एक वित्तीय विश्लेषक, एक एमबीए ग्रेजुएट और एक एनसीबी का आधिकारी भी शामिल है। गिरफ्तार लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं और न्यायिक हिरासत में हैं। एक व्यक्ति को एक परीक्षा में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबी ने दिल्ली-एनसीआर-गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में चार महीने चले ऑपरेशन के बाद छिपी हुई वेब दुनिया पर चल रहे तीन बड़े ड्रग मार्केट का खुलासा किया है। इन ड्रग मार्केट के नाम 'डीएनएम इंडिया', 'ड्रेड' और 'दि ओरिएंट एक्सप्रेस' हैं। 

 
समीर वानखेड़े को दिल्ली में पूछताछ के लिए बुलाया
क्रूज लाइनर पर ड्रग भंडाफोड़ की एनसीबी की जांच पूरी होने के करीब है। मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को दिल्ली में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मामले में जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed