फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NBCC gets green flag for completing two projects of Amrapali

एनबीसीसी को आम्रपाली के दो प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की हरी झंडी

Fri, 25 Jan 2019 09:05 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 25 Jan 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
NBCC gets green flag for completing two projects of Amrapali
amrapali zodiac
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एनबीसीसी को आम्रपाली समूह के दो प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए प्रक्रिया जारी रखने की इजाजत दे दी है। एनबीसीसी आम्रपाली केदो प्रोजेटस ईडन पार्क और कैसल केअधूरे काम को पूरा करेगी।  
विज्ञापन

शुक्रवार को सुनवाई केदौरान एनीबीसीसी से न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ को बताया कि इन दोनों प्रोजेक्ट्स के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


जिस पर पीठ ने एनबीसीसी को अपना काम जारी रखने का आदेश दिया है। वहीं सुनवाई केदौरान फ्लैट खरीदारों की ओर पेश वकील एमएल लाहौटी ने पीठ को बताया कि आम्रपाली केतीन प्रोजेक्टस पर आठ फरवरी से काम शुरू किया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ को जानकारीदी गई कि कैसल प्रोजेक्ट में 302 फ्लैट हैं और उसे पूरा करने में करीब 2.46 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं ईडन पार्क मं कुल 316 फ्लैट हैं और इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 4.96 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अगली सुनवाई 11 फरवरी को होगी।  

पीठ ने कहा कि अगली सुनवाई पर समूह केसीएफओ चंद्र वाधवा के खिलाफ कथित अवमानना केमसले पर सुनवाई होगी। मालूम हो कि वधवा को खाते में पड़े करीब 12 करोड़ रुपये जमा करने थे लेकिन गत 23 अक्टूबर को पूछताछ में पता चला कि उन्होंने 4.7 करोड़ रुपये पांच करीबियों केखातों में ट्रांसफर कर दिए। 


जिस पर पीठ ने सख्त आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह अवमानना का मामला बनता है। साथ ही अगली सुनवाई पर जेपी मार्गन कंपनी को डायवर्ट किए गए 140 करोड़ पर भी चर्चा होगी। इसकेअलावा समूह द्वारा कथित तौर पर 2700 करोड़ रुपये को डायवर्ट करने के मसले पर भी सुनवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed