फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nazia beaten in court

बहादुरी का अवार्ड पाने वाली नाजिया को भरी कचहरी पीटा

Tue, 13 Sep 2016 03:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 13 Sep 2016 03:51 AM IST
विज्ञापन
Nazia beaten in court
गवाही देने भाई के साथ कोर्ट पहंची नाजिया - फोटो : amarujala

बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों से रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड पाने वाली नाजिया पुलिस के रवैये से बुरी तरह आहत है। एक तो उसे सताने के आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा रहे। दूसरा सोमवार को मंटोला थाने का दरोगा उसे बयान दर्ज कराने के लिए कचहरी बुलाकर खुद गैर हाजिर हो गया।

विज्ञापन


घंटों बाद आया, लेकिन बयान दर्ज नहीं करवाया। इसके बाद जब वह लौट रही थी तो आरोपियों ने उसे घेर लिया। धमकी दी और पिटाई कर दी। नाजिया ने बताया कि वह इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने दीवानी पुलिस चौकी पहुंची तो वहां से हरीपर्वत थाना भेज दिया गया।
विज्ञापन


उसका सवाल है कि आरोपियों को कैसे पता चला कि वह मंगलवार सुबह बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट जाएगी। इसकी जानकारी उसके सिवाय सिर्फ पुलिस को ही थी। दरोगा ने उसे फोन करके बुलाया था। उससे चार फोटो, आधार कार्ड, उम्र प्रमाण पत्र लाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी मदद कीजिए सीएम साहब

Nazia beaten in court

वह कोर्ट पहुंची तो दरोगा घंटों बाद आया और बोला कि जिस न्यायिक अधिकारी को बयान दर्ज करना है, वह छुट्टी पर हैं। नाजिया का आरोप है कि इस पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

नाजिया ने पड़ोस के चार लोगों के खिलाफ पिटाई करने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस एक्शन नहीं ले रही। इस पर उसने सीएम को ट्वीट किया था। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू उससे मिलने उसके घर आईं। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। नाजिया चाहती है कि सीएम उसकी मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed