फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naxalites killed women polling officer in Odisha, burnt the vehicle

नक्सलियों ने ओडिशा में महिला मतदान अधिकारी की हत्या की, वाहन जलाया

Thu, 18 Apr 2019 12:20 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फूलबनी (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फूलबनी (ओडिशा) Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 18 Apr 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Naxalites killed women polling officer in Odisha, burnt the vehicle
ओडिशा

नक्सलियों ने ओडिशा में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के ठीक एक दिन पहले एक महिला मतदान अधिकारी की हत्या कर दी। इसके मतदान के लिए अपने बूथ की ओर जा रहे वाहन को आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं नक्सल प्रभावित कंधमाल जिले में घटी। यहां पर नक्सलियों ने लोगों को चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी दी है। 

विज्ञापन


डीजीपी बीके शर्मा ने बताया कि सेक्टर ऑफिसर संजुक्ता दिगल चुनाव कराने के लिए एक बूथ की ओर मतदान कर्मियों के साथ जा रही थीं। जब उनकी गाड़ी गूदपाड़ा पुलिस स्टेशन के नजदीक बालंदपाड़ा के पास जंगल से गुजर रही थी तभी रास्ते में संदिग्ध वस्तु पड़े होने पर वह जांचने के लिए गाड़ी से उतरी तभी नक्सलियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। गाड़ी में सवार चार अन्य मतदानकर्मियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह घटना कंधमाल लोकसभा सीट के तहत फूलबनी विधानसभा क्षेत्र के तहत घटी। यहां पर बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे से मतदान होना है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में नक्सलियों ने मतदान अधिकारियों को ले जा रहे वाहन को आग के हवाले कर किया। यह घटना फिरिंगिया पुलिस स्टेशन के एक गांव में घटी। कंधमाल के जिला अधिकारी डी ब्रुंडा ने कहा कि हथियारों से लैस नक्सलियों ने आग लगाने से पहले मतदान कर्मियों को गाड़ी से नीचे उतरने को कहा था। पुलिस ने कहा कि सभी अधिकारी सुरक्षित हैं लेकिन ईवीएम समेत अन्य चुनाव सामग्री का क्या हुआ, यह पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed