{"_id":"589db56f4f1c1bc05537bec9","slug":"naxalite-killed-in-firing-with-crpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 16 Feb 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ एक नक्सली मारा गया।शुक्रवार को बीजापुर के बसागुंडा पुलिस स्टेशन के नजदीक नक्सल प्रभावित जंगल के इलाके में पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों पर अचानक से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक नक्सली मारा गया। काफी देर तक जवानों और नक्सलियों के बीच गोलाबारी होती रही। बताया गया कि सीआरपीएफ की 168 वां बटालियन की एक संयुक्त टीम और जिला पुलिस बल के सहयोग में बसागुंडा के जंगल में ऑपरेशन चलाया गया था।। पुलिस को छानबीन में मौके से मारे गए नक्सली का शव और भारी मात्रा में हथियार और ग्रेनेड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन