फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nawaz said thatKashmir will be their part,1 day but we want to tell them that this will never happen

भारत ने दिया पाक पीएम को मुंहतोड़ जवाब, कहा- उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा

Sat, 23 Jul 2016 07:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
Nawaz said thatKashmir will be their part,1 day but we want to tell them that this will never happen
- फोटो : ANI

पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में मारे गए आतंकी बुरहान मुजफ्फर वानी को शहीद करार दिए जाने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जवाब दिया है। सुषमा ने कहा कि 'पाक पीएम ने बुरहान वानी को 'शहीद' बताया उन्हें नहीं पता है कि वो हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था? उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों पाक के नेताओं ने जम्मू और कश्मीर में लॉ एण्ड ऑर्डर के मुद्दे पर बहुत से बयान दिए हैं।'

विज्ञापन


नवाज के कश्मीर वाले बयान पर सुषमा ने कहा कि 'नवाज शरीफ ने कहा कश्मीर एक दिन उनका हिस्सा होगा लेकिन हम उन्हें बताना चाहते हैं यह कभी नहीं होगा।' सुषमा ने यह भी कहा कि पाकिस्तान से कश्मीर को सिर्फ आतंकवाद मिला है। सुषमा ने कहा कि यह बहुत खतरनाक हैकि पाक खुद कश्मीर में आतंक फैला रहा है।
विज्ञापन

 


सुषमा ने कहा कि जो देश अपने ही लोगों पर लड़ाकू विमान और आर्टिलरी प्रयोग करता हो उसे हमारे सुरक्षा बलों पर कुछ भी कहने का हक नहीं है। सुषमा ने कहा कि आतंकवाद के प्रति पाक के प्रोत्साहन के पीछे यह बहुत ही खतरनाक सपना है कि कश्मीर एक दिन पाक होगा जैसा की पाक पीएम ने कल ( शुक्रवार,  22 जुलाई) को कहा।

सुषमा ने यह भी कहा कि पूरा देश पाक पीएम को बताना चाहता है कि उनका सपना अनंत काल तक कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा जम्मू और कश्मीर भारत का है। आप ( पाक ) कभी भी धरती पर स्वर्ग को आतंकियों के लिए स्वर्ग नहीं बना पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed