मंत्री जयंत पाटिल बोले: नवाब मलिक को जरूर कोई ठोस सबूत हाथ लगा है, इसलिए वे वानखेड़े के खिलाफ लगातार बयान दे रहे
पिछले कुछ दिनों से, नवाब मलिक एनसीबी के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक वानखेड़े की आलोचना कर रहे हैं। वानखेड़े वही अधिकारी हैं जो इस महीने की शुरुआत में मुंबई तट पर एक क्रूज लाइनर पर छापे की निगरानी की थी, जिसके कारण कथित तौर पर ड्रग्स की बरामदगी हुई थी और सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख और राज्य मंत्री जयंत पाटिल ने कहा है कि उनकी पार्टी के सहयोगी नवाब मलिक के पास एनसीबी के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ कुछ ठोस सबूत हो सकते हैं, जिसके चलते वह अधिकारी के खिलाफ लगातार बयान दे रहे। निकट भविष्य में एक स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। पाटिल ने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा और उसके नेतृत्व वाली सरकार महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिराने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से, नवाब मलिक एनसीबी के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक वानखेड़े की आलोचना कर रहे हैं। वानखेड़े वही अधिकारी हैं जो इस महीने की शुरुआत में मुंबई तट पर एक क्रूज लाइनर पर छापे की निगरानी की थी, जिसके कारण कथित तौर पर ड्रग्स की बरामदगी हुई थी और सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी हुई थी।
जांच एजेंसी अपना राजस्व बढ़ाने के लिए यह सब कर रही
जयंत पाटिल ने आरोप लगाया कि काले धन, बड़े कर चूककर्ताओं और बड़े कारोबारियों की जांच करने के बजाय, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग अपना राजस्व बढ़ाने के लिए राजनेताओं का पीछा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को अब इन छापों के पीछे भाजपा सरकार की मंशा का एहसास हो गया है। एनसीपी नेता ने कहा कि मैं राज्य में आगामी निकाय और अन्य स्थानीय चुनावों में एमवीए घटकों को एक साथ रखने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। वहीं दो दिन पहले मलिक ने एनसीबी अधिकारी वानखेड़े को फर्जी करार दिया था और कहा था कि एक बार उनके खिलाफ सबूत निकल जाने के बाद, वह एक दिन भी सरकारी सेवा में नहीं रह सकते।
समीर वानखेड़े और एनसीपी के नेता नवाब मलिक के बीच तनातनी लगातार जारी
एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और एनसीपी के नेता नवाब मलिक के बीच तनातनी लगातार जारी है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने दावा किया कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद केंद्र सरकार ने विशेष रूप से वानखेड़े को एजेंसी में नियुक्त किया था। मलिक ने यह भी आरोप लगाया कि एनसीबी ने राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती को झूठे मामले में फंसाया। बता दें कि अपने दामाद की गिरफ्तारी के बाद से नवाब मलिक, समीर वानखेड़े को लगातार घेर रहे हैं।