फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Cruise Drug Case: Nawab Malik Claims NCB Trying To Save Organizer Kashif Khan And Targeted Sameer Wankhede

Mumbai Cruise Drug Case: नवाब मलिक का दावा, क्रूज पार्टी के आयोजक को बचाने की कोशिश कर रही एनसीबी, वानखेड़े पर फिर लगाया आरोप

Tue, 16 Nov 2021 06:07 PM IST
New Delhi Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 16 Nov 2021 06:07 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने मंगलवार को एक बार फिर एनसीबी और समीप वानखेड़े पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि एनसीबी क्रूज पार्टी के आयोजक को बचाने की कोशिश कर रही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

विज्ञापन
Mumbai Cruise Drug Case: Nawab Malik Claims NCB Trying To Save Organizer Kashif Khan And Targeted Sameer Wankhede
नवाब मलिक: क्रूज ड्रग्स मामला - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मुंबई तट पर क्रूज ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को फिर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इस पार्टी के आयोजक काशिफ खान को बचाने की कोशिश कर रही है। मलिक ने सवाल किया कि एनसीबी बताए कि वह ऐसा क्यों कर रही है और समीर वानखेड़े के साथ उसके क्या संबंध हैं। 

विज्ञापन


मलिक ने दावा किया कि मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और काशिफ खान के बीच 'मजबूत संबंध' रहे हैं। उन्होंने एनसीबी के गवाह केपी गोसावी और दिल्ली के एक खबरी के बीच कथित चैट भी ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने कहा कि ये चैट बताती हैं कि वो लोग कॉर्डेलिया क्रूज पर पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को फंसाने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


वानखेड़े को कई सवालों के जवाब देने हैं: मलिक
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने वानखेड़े पर आरोप लगाते हुए कहा, 'यह समीर वानखेड़े की निजी आर्मी है, इसलिए उन्हें अभी कई सवालों के जवाब देने हैं।' उन्होंने कहा कि दिल्ली के खबरी ने गोसावी को खान और एक व्हाइट दुबे के बारे में बताया था। उन्होंने सवाल किया, 'काशिफ खान से पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है? खान और वानखेड़े के बीच में क्या संबंध हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी का गवाह है गोसावी
क्रूज ड्रग्स मामले में गोसावी एनसीबी का गवाह है। मामले में दो अक्तूबर को पड़ी एनसीबी की छापेमारी में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गोसावी को महाराष्ट्र पुलिस ने पिछले महीने कथित धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। मलिक ने इस छापेमारी को ही फर्जी बताया है।


गोवा में ड्रग्स रैकेट चला रहा काशिफ खान: नवाब
मलिक ने कहा कि सब जानते हैं कि गोवा में ड्रग्स का कारोबार रशियन माफिया के जरिए हो रहा है। गोवा भी एनसीबी मुंबई के कार्यक्षेत्र में आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोवा में कोई कार्रवाई इसलिए नहीं हो रही है क्यों कि वहां ड्रग रैकेट काशिफ खान के माध्यम से फल-फूल रहा है। उन्होंने दावा किया कि काशिफ के खिलाफ धोखाधड़ी के कुछ मामले भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed