{"_id":"57ec4df04f1c1b073d5765ae","slug":"navy-war-room-leak-case-court-imposes-rs-5-000-cost-on-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेवी वार रूम लीक मामले में सीबीआई पर कोर्ट ने ठोका जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेवी वार रूम लीक मामले में सीबीआई पर कोर्ट ने ठोका जुर्माना
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Sep 2016 04:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विशेष अदालत ने साल 2006 नेवल वार रूम लीक मामले में सुनवाई के ‘निष्फल’ रहने के लिए सीबीआई पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस मामले में हथियार डीलर अभिषेक वर्मा और विंग कमांडर समेत नौसेना के चार पूर्व अधिकारी मुकदमे का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक के उपलब्ध नहीं होने के कारण अभियोजन पक्ष के गवाह से पूछताछ नहीं हो सकी। इसके बाद अदालत ने यह आदेश जारी किया। विशेष अभियोजक दिल्ली हाईकोर्ट में व्यस्त थे। मामले में गवाह सेवानिवृत्त कमांडर अतुल नाग सुबह से ही अदालत में मौजूद थे।
विज्ञापन
बाद में बताया गया कि विशेष लोक अभियोजक दिल्ली हाईकोर्ट में किसी मामले में फंसे हुए हैं और वह करीब लंच तक आएंगे। इस पर विशेष सीबीआई जज संजीव अग्रवाल ने सीबीआई पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन