फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy: Once again the Indian Navy taught a lesson to the pirates, foiled an attempt to take the ship hostage

Navy: एक बार फिर भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों को सिखाया सबक, जहाज को बंधक बनाने के प्रयास को किया विफल

Fri, 02 Feb 2024 09:19 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 09:19 PM IST
सार

भारतीय नौसेना ने कहा कि समुद्र में समुद्री डकैती रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात मिशनों द्वारा प्रयास किए गए। भारतीय नौसेना ने 36 घंटों के भीतर दो बड़े बचाव अभियान चलाए और 17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी नागरिकों सहित दो अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाजों और चालक दल के सदस्यों को बचाया।

विज्ञापन
Navy: Once again the Indian Navy taught a lesson to the pirates, foiled an attempt to take the ship hostage
भारतीय नौसेना ने लुटेरों से जहाज को बचाया - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से समुद्री लुटेरों का आतंक बढ़ गया है। हिंद महासागर में समुद्री लुटेरे लगातार व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे है। पहले भी भारतीय नौसेना ने कई जहाजों को समुद्री लुटेरे से बचाया है। भारतीय नौसेना ने सोमालिया के पूर्वी तट पर एक और समुद्री डकैती के प्रयास को विफल कर दिया है। बता दें पाकिस्तानी और ईरानी चालक दल के सदस्यों वाला जहाज को समुद्री लुटेरों ने घेर लिया था। भारतीय नौसेना के कहा कि 31 जनवरी से मछली पकड़ने वाले जहाज पर समुद्री लुटेरों की पैनी नजर थी। 
विज्ञापन


11 ईरानी और आठ पाकिस्तानी नागरिक थे जहाज में
गौरतलब है कि समुद्री सुरक्षा के लिए तैनात आईएनएस शारदा ने खतरे को पहचान लिया था। आईएनएस शारदा ने शुक्रवार तड़के जहाज को रोका और चालक दल की सुरक्षित रिहाई के लिए समुद्री लुटेरों को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया, इस दौरान नौसेना ने अपने हेलीकॉप्टर और रॉफ्ट का इस्तेमाल किया। जारी बयान में कहा गया कि इसमें 11 ईरानी और आठ पाकिस्तानी नागरिक शामिल है। 
विज्ञापन


समुद्री लुटेरों से लगातार बचा रही भारतीय नौसेना
भारतीय नौसेना ने कहा कि समुद्री डकैती रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात मिशनों द्वारा प्रयास किए गए। भारतीय नौसेना ने 36 घंटों के भीतर दो बड़े बचाव अभियान चलाए और 17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी नागरिकों सहित दो अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाजों और चालक दल के सदस्यों को बचाया। बता दें इससे पहले सोमवार को भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमालिया के पूर्वी तट पर ईरानी झंडे वाले मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी पर समुद्री डकैती के प्रयास को विफल किया था, जिसमें तैनात 19 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया था। यह ऑपरेशन आईएनएस सुमित्रा द्वारा सोमाली समुद्री लुटेरों से एक और ईरानी झंडा मछली पकड़ने वाले जहाज, एफवी इमान को बचाने के तुरंत बाद हुई। जिसमें सोमालिया के पूर्वी तट और अदन की खाड़ी के साथ समुद्री डकैती विरोधी अभियानों में 17 चालक दल के सदस्य सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed