फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navratri greetings by Leaders PM Modi President VP and other news and updates

पीएम मोदी ने दीं नवरात्रि की शुभकामनाएं: बोले- आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हों सामूहिक प्रयास

Mon, 22 Sep 2025 08:32 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 22 Sep 2025 08:32 AM IST
सार

पीएम मोदी ने जीएसटी में बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है। जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को इस दौरान एक नई ऊर्जा मिलने वाली है।

विज्ञापन
Navratri greetings by Leaders PM Modi President VP and other news and updates
पीएम मोदी - फोटो : पीएमओ/वेबसाइट

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम ने जीएसटी प्रणाली में किए गए बदलावों पर बात की और आत्मनिर्भर भारत के लिए सामूहिक प्रयासों में जुटने की अपील भी की। साथ ही पीएम ने अपने एक्स हैंडल पर पंडित जसराज का एक भजन भी साझा किया। 
विज्ञापन


क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम ने एक्स पर लिखा, "आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। जय माता दी!"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "नवरात्रि में आज मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना का दिन है। मेरी कामना है कि माता के स्नेह और आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण रहे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

'स्वदेशी के मंत्र को मिलने वाली है नई ऊर्जा'
पीएम मोदी ने इसके बाद जीएसटी में बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है। जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को इस दौरान एक नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।

पंडित जसराज का भजन साझा किया, लोगों से की ये अपील
पीएम ने इसके बाद नवरात्रि से जुड़ा ही एक और पोस्ट किया और इसके जरिए जनता को संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, "नवरात्रि भक्ति का पर्व है। बहुत से लोगों ने इस भक्ति को संगीत के माध्यम से व्यक्त किया है। पंडित जसराज जी द्वारा रचित एक ऐसा ही भावपूर्ण गायन आपके साथ साझा कर रहा हूं। अगर आपने कोई भजन गाया है या आपका कोई पसंदीदा भजन है, तो कृपया उसे मेरे साथ साझा करें। मैं आने वाले दिनों में उनमें से कुछ पोस्ट करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed