फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navjot Singh Sidhu will continue on the post of Punjab Congress President said I will follow every direction of Sonia Gandhi

पंजाब कांग्रेस: अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे नवजोत सिद्धू, प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा आज संभव

Fri, 15 Oct 2021 05:46 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 15 Oct 2021 05:46 AM IST
सार

हरीश रावत ने बैठक के बाद कहा, सिद्धू ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला उन्हें स्वीकार होगा। साथ ही आलाकमान के निर्देश से साफ है कि सिद्धू को पद पर बने रहना चाहिए। उन्हें पंजाब में पार्टी को मजबूत करना चाहिए।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu will continue on the post of Punjab Congress President said I will follow every direction of Sonia Gandhi
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में सियासी तनातनी के बीच नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर कुछ ढीले पड़े हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने भी उनके प्रति अपना कुछ रुख नरम तो किया, लेकिन उन्हें इस बात की भी हिदायत दी गई है कि हरहाल में उन्हें पार्टी लाइन पर चलना होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यालय में बृहस्पतिवार शाम को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत के साथ सिद्धू की बैठक हुई। फिलहाल यह तय हो गया है कि न तो सिद्धू कांग्रेस को छोड़कर कहीं और जा रहे हैं और न ही कांग्रेस उन्हें टीम से बाहर पवेलियन में बैठाना चाहती है। लिहाजा सिद्धू पद पर बने रहेंगे। हालांकि सिद्धू ने अभी तक न तो अपना इस्तीफा वापस लिया है और न ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अस्वीकार किया है। सिद्धू के भविष्य पर नेतृत्व शुक्रवार को फैसला करेगा। साथ ही ही टीम सिद्धू यानी प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


सोनिया का फैसला सिद्धू को मंजूर: रावत
हरीश रावत ने बैठक के बाद कहा, सिद्धू ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला उन्हें स्वीकार होगा। साथ ही आलाकमान के निर्देश से साफ है कि सिद्धू को पद पर बने रहना चाहिए। उन्हें पंजाब में पार्टी को मजबूत करना चाहिए। सिद्धू की ओर पूर्व में उठाए गए मसलों पर रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच पहले ही बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष के दिशा-निर्देश को मानूंगा : सिद्धू
महासचिव संगठन और प्रभारी के साथ एक घंटे से अधिक चली बैठक के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने साफ किया कि 'मैंने पंजाब और पंजाब कांग्रेस को लेकर अपनी चिंता पार्टी हाईकमान तक पहुंचा दी है। मुझे कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल और  प्रियंका गांधी वाड्रा पर पूरा भरोसा है। वे कांग्रेस और पंजाब के भले के लिए जो भी फैसला लेते हैं, मैं उनके दिशा-निर्देश को मानूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed